5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए इन्होंने कसी कमर

25, 26 व 27 जून को होंगे आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए इन्होंने कसी कमर

उदयपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जन्म जयन्ती वर्ष पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25, 26 एवं 27 जून 2019 को आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक शनिवार को अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार भवन में आयोजित हुई।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण के साथ हुई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गठित जिला स्तरीय कमेटी के संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने अतिथियों का गांधी टोपी एवं सूत की माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों की गूंज आज दुनिया के हर कोने में सुनाई पड़ती है। उन्होंने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने में प्रमुख योगदान दिया। गांधीजी के बताए रास्ते पर चलकर ही विश्व में शांति बनी रह सकती है। इसके लिए जरूरी है कि उनके सिद्धांत एवं आदर्शों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।
विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाना चाहिए।
संयोजकशर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों को लेकर गठित जिला स्तरीय गठित कमेटी में संयोजक मनोनीत किए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया और कहा कि उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बैठक को शंकर यादव, लालसिंह झाला, सज्जन कटारा, त्रिलोक पूर्बिया, मधुसूदन शर्मा, विवेक कटारा, जगदीशराज श्रीमाली, राजकुमार श्रीमाली ने भी सम्बोधित किया। गणेश डागलिया, मधु सालवी, शारदा रोत, जयप्रकाश निमावत, अरूण टांक, सोमेश्वर मीणा, बाबूलाल घावरी, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती एवं अन्य मौजूद थे।