
उदयपुर। राजस्थान में बिजली निगमों का उल्टा गणित चल रहा है। फ्यूल सरचार्ज के नाम पर पहले ज्यादा वसूल ली राशि 2663 करोड़ रिफंड करनी थी, लेकिन 3168 करोड़ की वसूली निकाल दी गई। निगम ने हाल ही में वह बकाया निकाला है, जिसका हिसाब पहले ही राजस्थान विद्युत नियामक आयोग स्वीकृत कर चुका है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के चौथे व 2023-24 के पहले क्वार्टर का जो फ्यूल सरचार्ज लगाया गया, उसकी बिजली वर्ष 2022-23 के तीसरे व चौथे क्वार्टर में खरीदी गई थी। वर्ष 2022-23 का तीनों डिस्कॉम का हिसाब आरइआरसी ने स्वीकृत भी कर दिया था। इसका उल्लेख 26 जुलाई 2024 के टैरिफ आदेश में किया गया। आदेश में वर्ष 2022-23 के पेटे 4 हजार 574 करोड़ का घाटा भी दिखाया गया था, जिस पर आयोग ने अनुमति भी दे दी थी। ऐसे में वर्ष 2022-23 की कोई भी पुरानी राशि अब वसूली योग्य नहीं हो सकती।
1. प्रदेश में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 57 पैसे प्रति यूनिट की वसूली हो रही थी, जो अप्रेल के बिल में भी की गई, जबकि बेस फ्यूल सरचार्ज की दर कम बन रही थी। ऐसे में उपभोक्ताओं को राशि रिफंड की जाने योग्य है।
2. हाल ही में डिस्कॉम ने फ्यूल सरचार्ज की दर 28 पैसे प्रति यूनिट करने का आदेश जारी किया। अगर पुरानी अधिक वसूली राशि समायोजिक की जाती है तो 28 पैसा प्रति यूनिट वसूली भी वसूली योग्य नहीं है।
डिस्कॉम अगस्त 2023 से बेस फ्यूल सरचार्ज लगा रहा है, जिसे तिमाही गणना के कारण बेस फ्यूल सरचार्ज से समायोजित कर रहा है। अभी बिजली उपभोक्ताओं से बेस फ्यूल सरचार्ज के रूप में 57 पैसे प्रति यूनिट लिया गया। हालांकि, पिछले तीन क्वार्टर में वास्तविक गणना कम रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि वसूली की गई।
-वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले क्वार्टर में वसूली राशि शून्य दर्शाना गलत है।
-नए आदेश में वर्ष 2024-25 में चौथे क्वार्टर का विवरण नहीं दिया गया।
-2235 करोड़ 2022-23 के चौथे क्वार्टर का
-1779 करोड़ 2022-24 के पहले क्वार्टर का
-3168 करोड़ कुल वसूली करना बताया गया
समायोजन को लेकर हमने डिस्कॉम्स चेयरमैन को अवगत कराया। इससे पहले भी दो बार संज्ञान में लाया जा चुका है। जयपुर डिस्कॉम ने समायोजन के बजाय 3168 करोड़ बकाया बताया। आदेश के साथ फ्यूल सरचार्ज की गणना दी गई है। सरचार्ज की अधिक वसूल की राशि का समायोजन होना चाहिए।
-इंजि. वाई.के. बोलिया, पूर्व एसइ व ऊर्जा सलाहकार
यह भी पढ़ें
Published on:
22 Apr 2025 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
