
उदयपुर . आदिवासी क्षेत्र में अवैध देसी महुए की शराब परिवहन के मामले में गुुुरूवार को इंस्पेक्टर व जवान का एक आदिवाासी से मासिक बंधी और रिश्वत की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने से विभाग में हडक़ंप मच गया।
पत्रिका ने वीडियो का सच पता करने के लिए विभाग के अधिकारियों से बात की। आबकारी विभाग ने जब वीडियो की पड़ताल की तो विभाग के जमादार व जवान का मामले में लिप्त होना पाया। विभाग के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीपसिंह सांगावत ने उन्हें हाथोंहाथ एपीओ कर दिया और मामले की जांच कुलदीप बक्षी को सौंपी है।
दूल्हे के पिता की मौत से मातम में बदली खुशियां
गींगला पसं. कुराबड़ थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में दूल्हे के पिता की मौत शादी के एक दिन पहले ही हो गई। ऐसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। खेड़ी निवासी उदा (50) पुत्र भेरा मीणा के पुत्र महेन्द्र की शादी आखातीज पर गींगला के निकट सामतियोत गांव में होनी थी। इससे पूर्व मंगलवार शाम को उदा मीणा की मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार को यहां भोजन का कार्यक्रम था और शाम को बारात जानी थी। इससे एक दिन पहले ही दूल्हे के पिता की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार सहित पूरा गांव सन्न रह गया। गमगीन माहौल में देर शाम दाह संस्कार किया गया। परिजनों का कहना है कि अवसाद के चलते सदमे से मौत हुई। हालांकि कुछ सदस्य इसे सामान्य मौत ही बता रहे हैं।
आयोजन हुए स्थगित : पिता की मौत के दूसरे दिन समाजजनों की सलाह पर दुल्हे के साथ आठ-दस युवा बारात में पहुंचे। वर-वधु के सात फेरों की औपचारिकता कर विवाह किया गया। दुल्हे के घर भोजन कार्यक्रम को भी स्थगित किया गया।
व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत
गींगला पसं. कुराबड़ थाना क्षेत्र के शिशवी गांव में एक व्यक्ति की मौत संदिग्ध हालत में हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार शिशवी निवासी अमरा (50) पुत्र केरिंग मीणा की मौत हुई। वह अविवाहित था और गांव में सिजारी का काम कर सडक़ किनारे एक टापरे में रहता था। मंगलवार रात को अचानक उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कु राबड़ सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया।
Published on:
19 Apr 2018 04:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
