scriptजैन धर्मावलम्बियों ने मुनिजनों व साध्वी को दी विदाई…. | Farewell to Sadhvi gunmala in udaipur news | Patrika News

जैन धर्मावलम्बियों ने मुनिजनों व साध्वी को दी विदाई….

locationउदयपुरPublished: Nov 25, 2018 12:39:49 pm

www.patrika.com/rajasthan-news

jain

जैन धर्मावलम्बियों ने मुनिजनों व साध्वी को दी विदाई….

डॉ सुशील सिंह चौहान/उदयपुर. चातुर्मासिक कार्यक्रम के बाद साध्वी गुणमाला शनिवार को तेरापंथ भवन से विहार कर गईं। रैली के तौर पर तेरापंथ धर्मसंघ के श्रावक-श्राविकाओं ने उन्हें भामाशाह मार्ग स्थित तेरापंथ भवन पहुंचाया। सभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने बताया कि विदाई से पूर्व साध्वी ने परदेसी राजा का व्याख्यान दिया। सभा सरंक्षक शांतिलाल सिंघवी, उपाध्यक्ष अर्जुन खोखावत, महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कोठारीए तेयुप अध्यक्ष विनोद चंडालियाए टीपीएफ अध्यक्ष चंद्रेश बापना, अणुव्रत समिति के गणेश डागलिया, महासभा कार्यसमिति सदस्य धीरेंद्र मेहता, प्रकाश धाकड, पारस चौधरी, रेखा जैन एवं अन्य मौजूद थे।
मुनि शास्त्रतिलक विजय को भावभीनी विदाई
मुनि शास्त्रतिलक विजय के चातुर्मास आयोजन के बाद शनिवार को हिरण मगरी सेक्टर ४ स्थित शांति सोमचंद्र सूरी आराधना भवन से भावभीनी विदाई दी गई। समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि चातुर्मास पूर्णाहूति के बाद चातुर्मास परिवर्तन के लिए मुनि गाजे-बाजे के साथ जीवनसिंह निशाबेन कंठालिया परिवार के यहंा गए। प्रवचन सभा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जुटे। इससे पहले को सेक्टर-4 के श्रीसंघ ने लड्डू की प्रभावना कर भावभीनी विदाई दी गई।
READ MORE : खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी, किसान चक्कर लगाने को विवश, नहीं मिल रहा संतोषप्रद जवाब…

जयकारों के बीच आर्यिका का मंगल प्रवेश
शहर के ध्यानोदय क्षेत्र बलीचा में आर्यिका सुप्रकाशमति ससंघ का जयकारों के साथ शनिवार सुबह मंगल प्रवेश हुआ। फरवरी में प्रस्तावित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में आर्यिका का सान्निध्य मिलेगा। अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच, बाहुबली युवा मंच, णमोकार मंच, चन्द्रप्रभु महिला मण्डल आदि संगठनों ने आर्यिकाश्री ससंघ की अगवानी की। ओम प्रकाश गोदावत ने बताया कि प्रवेश के साथ ध्वजारोहण, जिनाभिषेक की क्रिया हुई। चन्द्रिका स्थापना संजय वासुदेवराव परिवार ने की। नाथी.अम्बा कार्यालय का लोकार्पण एक्मे गु्रप के लक्ष्मीलाल मालवी परिवार ने किया। कमरे का लोकार्पण कुशलप्रकाश मेहता परिवार ने किया।
रूप रजत दरबार पहुंचे डॉ. शिव मुनि
आचार्य डॉ. शिव मुनि आदि ठाणा ने शनिवार को अशोक नगर स्थित नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान में प्रवेश किया। वहां उनका स्वागत हुआ। डॉ. शिव मुनि ने कहा कि धर्म को सुदृढ़ करेंगे तो समाज, राज्य व राष्ट्र सुदृढ़ बनेगा। इस अवसर पर सामूहिक ध्यान भी कराया गया। नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान एवं अशोक नगर जैन लोकाशाह के श्रावक-श्राविकाओं की ओर से आचार्य आदि ठाणा का आयड़ पुलिया पर स्वागत हुआ। जयकारे लगे। संस्थान में आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य शिव मुनि ने कहा कि श्रावक-श्राविकाओं का कर्तव्य है कि पहले अपने धर्म को सुदृढ़ करें। धर्म यदि सुदृढ़ होगा तो समाज सुदृढ़ होगा और उससे फिर राज्य व देश में सुदृढ़ता रहेगी। सभा का संचालन महेंद्र तलेसरा ने किया। आचार्य सम्राट के मांगलिक के साथ धर्मसभा का समापन हुआ। इसके पश्चात युवाचार्य श्री महेन्द्र ऋषि, प्रमुख मंत्री शिरिश मुनि, सहमंत्री शुभम् मुनि आदि ठाणा के साथ आगे की ओर विहार कर गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो