11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
video : उदयपुर की इस फैक्‍ट्र्री में लगी भीषण आग, 6 दमकलें पहुंची आग पर काबू पाने, पुल‍िस जाप्‍ता भी तैनात
Play video

video : उदयपुर की इस फैक्‍ट्र्री में लगी भीषण आग, 6 दमकलें पहुंची आग पर काबू पाने, पुल‍िस जाप्‍ता भी तैनात

उदयपुर के समीप बलीचा बाईपास पर कूलर फैक्ट्री में भीषण आग

Google source verification

उदयपुर . शहर के समीप बलीचा बाईपास पर कुंडाल गाव में स्थित एक कूलर फैक्ट्री में शनिवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को फोन कर आग की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया।

जानकारी के अनुसार, उदयपुर के बलीचा स्थित कूलर की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप का माहौल हो गया । आग की भीषण लपटों को निकलते देख बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी । वहीं आगजनी की सूचना पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुँची और आग को बुझाने के लिए तेजी से प्रयास शुरू किए । दरसअल इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के कूलर को बनाने का कार्य किया जाता है । आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है । इस भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को कई राउंड लगाने पड़े । वहीं इस आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है । फिलहाल दमकल द्वारा करीब करीब आग पर काबू पा लिया गया है ।