30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल के पूर्व कर्मचारी ने की थी फायरिंग, दो जने गिरफ्तार

होटल व्यवसायी के बेटे के सामने फायरिंग का मामला, अम्बामाता थाना क्षेत्र के हरिदासजी की मगरी की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 31 Oct 2022, 1:38 AM IST

होटल के पूर्व कर्मचारी ने की थी फायरिंग, दो जने गिरफ्तार

होटल के पूर्व कर्मचारी ने की थी फायरिंग, दो जने गिरफ्तार

अम्बामाता थाना क्षेत्र के हरिदासजी की मगरी स्थित होटल के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी होटल का पूर्व कर्मचारी निकला, जिसे काम से निकाल देने के कारण रंजिश रखते हुए उसने फायरिंग की। थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि आरोपी मालदास स्ट्रीट निवासी अंश गहलोत पुत्र महेश और होली घाटी फलासिया हाल खटीकवाड़ा निवासी रोहित निमावत पुत्र दुर्गेश को गिरफ्तार किया। आरोपी से पिस्टल जब्त की। आरोपी अंश पहले प्रार्थी की होटल में काम करता था। किसी कारण उसे एक साल पहले होटल से निकाल दिया, जिससे नाराज होकर उसने फायरिंग की।

यह था मामला

प्रार्थी हरिदास जी की मगरी निवासी दीपेश सोनी पुत्र ख्याली लाल ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपनी होटल आगरिया हवेली के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान स्कूटी पर आए दो जनों में से एक ने होटल के बाहर हवाई फायर किए। रिवाल्वर लोड करते समय एक राउंड मौके पर गिर गया था। प्रार्थी ने घर में भागकर जान बचाई।

छह साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

भूपालपुरा थाना पुलिस ने छह साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हनवन्त सिंह सोढ़ा ने बताया कि न्यायालय विशिष्ट न्यायायिक मजिस्ट्रेट एनआइ एक्ट केस-6 के प्रकरण में कार्रवाई की गई। छह साल से फरार स्थाई वारंटी कृष्णपुरा निवासी पंकज पुत्र प्रहलाद को गिरफ्तार किया।

अस्पताल में मृत लावारिस की पहचान

एमबी हॉस्पिटल में गत दिनों लावारिस अवस्था में मिले युवक की मौत के बाद पहचान हो गई। वह नशे का आदी था और लम्बे समय से घर नहीं गया था। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में शव लावारिस अवस्था में मिला था। पुलिस ने मुर्दाघर में रखवाया। मृतक की पहचान स्वास्तिक कॉलोनी खेरवाड़ा निवासी आनंद (42) पुत्र रूपचंद के रूप में हुई। उसके भाई ने बताया कि नशे का आदी होकर वह घर से निकल गया था। पहचान के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव ले गए।