26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर के गौरव ने कैंसर पीडि़तों का दर्द बांटने को उठाया ये बेमिसाल कदम, आप भी करेंगे सराहना
Play video

video : उदयपुर के गौरव ने कैंसर पीडि़तों का दर्द बांटने को उठाया ये बेमिसाल कदम, आप भी करेंगे सराहना

शहर के गाैरव मोहनोत कैंसर के प्रति जागरूकता के ल‍िए पांच माह में करेंगे 37 देशों का सफर, 35000 किमी की यात्रा
Google source verification

प्रमोद सोनी/ उदयपुर . दोस्त के डेढ़ साल के बेटे की कैंसर से हुई मौत ने इस कदर झकझोरा कि अब कैंसर के प्रति जागरूकता लाने की ठान ली। आमजन को कैंसर जागरूकता का संदेश के लिए ये अब विश्व के 37 देशों का भ्रमण करेंगे।
शहर के युवा गौरव मोहनोत कैंसर पीडि़तों की मदद के लिए धन एकत्र करने के लिए अपने खर्च पर उदयपुर से लंदन तक 37 देशों की यात्रा मोटर साइकिल पर करेंगे। वे जहां-जहां जाएंगे, इस खतरनाक बीमारी से लडऩे का जज्बा जगाएंगे। मोहनोत ने बताया कि वह पेशे से वेडिंग प्लानर है। जिस दिन मेरा जन्म दिन था, उसी दिन दोस्त के डेढ़ साल के बच्चे की मौत के बाद ठान लिया कि जो लोग इस बीमारी से पीडि़त हैं और इलाज नहीं करवा पाते हैं, उनकी मदद के लिए दुनियाभर में जाकर धन एकत्र करूंगा। वह भारतीय नववर्ष 19 मार्च को चित्रकूटनगर स्थित अपने घर से मोटर साइकिल से यात्रा प्रारम्भ करेंगे। 150 दिनों में 35000 किलो मीटर का सफर करेंगे। यह यात्रा 19 अगस्त को लंदन पहुंचकर समाप्त होगी।शहर के चित्रकूट नगर से बड़ौदा, मुम्बई तक मोटर साइकिल से जाएंगे। मुम्बई से जहाज से ईरान पहुंचेंगे। ईरान से फिर मोटर साइकिल से विभिन्न देश रूस, फिनलैंड, स्वीडन ,नॉर्वे, डेनमार्क, जर्मनी, पॉलैंड, यूक्रेन, ग्रीस, रोमानिया, क्रोएशिया, हंगरी, आस्ट्रिया, पुर्तगाल, इटली, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, यूके, आयरलैंड आदि देशों में होते हुए बकिंघम पैलेस पहुंचकर यात्रा समाप्त करेंगे। यात्रा से जो भी राशि एकत्र होगी, वह बम्बई के कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों की सहायतार्थ दी जाएगी।