31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना फिर सुहाना… सप्ताहभर के दरमियान भाव में और गिरावट की उम्मीद

एक साथ दो हजार रुपए भाव टूटते ही खरीदार करने लगे पूछताछ, बाजार के हालात सुधरने को लेकर सर्राफा व्यवसायियों में उत्साह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 14 May 2025, 6:25 PM IST

उदयपुर. सर्राफा बाजार में पिछले दिनों सोने के भाव में आई 2 हजार की बड़ी गिरावट के बाद बाजार में फिर से रौनक लौटती नजर आ रही है। भाव टूटने के साथ ही खरीदारों की पूछताछ बढ़ गई है, जिससे सर्राफा व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में बाजार और सुधरने के आसार बन रहे हैं, जिससे निवेशकों में भी सकारात्मक माहौल है।

वैश्विक संकट के हालात के कारण सोने के भाव में लगातार तेजी रही थी। संकट के हालात में सुधार की उम्मीद के साथ ही सोने के भाव में भी काफी सुधार की उम्मीद बंधी है। इसका उदाहरण सोमवार को अचानक आई गिरावट के रूप में देखा जा रहा है। संभावना है कि सप्ताहभर के दरमियान स्थितियां और बदलेंगी। बशर्ते किसी तरह का नया संकट खड़ा नहीं हो और सुधार की स्थितियों में बड़ा बदलाव नहीं आए। भाव में सुधार की उम्मीद जताते हुए खरीदार और निवेशकों की पूछताछ बढ़ गई है। उनका इंतजार अगले 8-10 दिन में खत्म होने की उम्मीद है।

यह वजह बताई जा रही

- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात में कमी आना

- अमरीकी टैरिफ को लेकर बने हालात में फिलहाल राहत

- आगामी दिनों में इजराल-गाजा युद्ध खत्म होता की उम्मीद

शादियों में भी डिमांड

विवाह मुहूर्त की बात करें तो इस माह में अब 14 से 18, 22 से 24, 27 और 28 मई को मुहूर्त है। इसके बाद जून में 2, 4, 5, 7, 8 और 9 जून को शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 12 जून को गुरु अस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही शादियों पर विराम लग जाएगा, जो नवम्बर में फिर शुरू होगा। लिहाजा शादी वाले परिवारों में सोने चांदी की मांग भी बनी हुई है।

क्या कहते हैं जानकार

वैश्विक स्तर पर परिस्थितियां सामान्य होती जा रही है। इससे सोने के भाव में सुधार की उम्मीद बंधी है। सप्ताहभर में सुधार होने की संभावना है। सप्ताहभर में असर दिखा तो आगे सोने के भाव 90 हजार तक कम हो सकते हैं।

इंदरसिंह मेहता, संरक्षक, श्री राजस्थान सर्राफा संघ

अमरीका ने टैरिफ घटाया, जिससे अचानक भाव टूटा है। जहां भी निचला भाव आए, खरीदारी करनी चाहिए। मंदी की स्थिति ज्यादा नहीं है, लेकिन भाव में सुधार आएगा। जब जब भी भाव में कमी लगे, खरीद करना उचित है।

यशवंत आंचलिया, अध्यक्ष, उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन

सोने के भाव में एक ही दिन में 2 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी से उम्मीद बंधी है कि आने वाले दिनों में और सुधार होगा। अमरीका व चीन में टैरिफ समझौते ने यह सुधार दिया है। भाव में कमी पर उत्साह बढ़ने लगा है।

डॉ. महेंद्र सोजतिया, संचालक, सोजतिया ज्वेलर्स