30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert: 48 घंटों तक ताबड़तोड़ बारिश मचाएगी कहर, अत्यंत भारी बारिश का बड़ा अलर्ट

राजस्थान की कुछ जिलों में जमकर बरसात हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दो तीन दिन हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 17 Sep 2023, 4:30 PM IST

weather_alert_11.jpg

उदयपुर। राजस्थान की कुछ जिलों में जमकर बरसात हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दो तीन दिन हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उदयपुर संभाग में आज कुछ स्थानों पर भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने और 18 सितंबर को भी कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 17-19 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं भारी व कुछ जगहों पर अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: बीते 24 घंटों में मानसून ने कर दिया बेहाल, आज भी रेड अलर्ट, होगी भारी बारिश

बीते 24 घंटों में बांसवाड़ा, सिरोही, डुंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर पाली और बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं भारी व कहीं अति भारी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही बांसवाड़ा जिले में अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश बागीडोरा, बांसवाड़ा में 365mm और पश्चिमी राजस्थान के कोलायत, बीकानेर में 100mm दर्ज की गई है। वहीं उदयपुर की बात करें तो जिले में शनिवार को सबसे ज्यादा वल्लभनगर में एक इंच बरसात दर्ज की गई। मावली क्षेत्र के बागोलिया और डबोक में 16-16 मिमी बरसात हुई।

यह भी पढ़ें- पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण भी अगले माह

मानसून के छठे दौर में बीते 3 दिन से बरसात का क्रम जारी है। पहले दो दिन कुछ समय के लिए बरसात हुई, जबकि शनिवार सुबह बादलों के साथ हवाएं तेज रही। फिर बरसात शुरू हुई तो शाम तक रिमझिम का दौर जारी रहा। इस बीच खंड वर्षा में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई। उदयपुर शहर में बूंदाबादी के साथ शुरुआत हुई, वहीं करीब 20 मिनट तक तेज बरसात हुई। इससे पहले शनिवार सुबह तक सोम पिकअप वियर पर भी एक इंच बरसात हुई, जिससे ऋषभदेव के सागवाड़ा की पाल बांध में 50 इंच पानी आया, जिससे एक बार फिर लबालब हो गया।