12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: टाईगर बाबा-425 गैंग का मुख्य सरगना, हाईवे पर राह चलते लोगों के साथ करता था ऐसा काम

Udaipur Crime: पुलिस ने टाईगर बाबा-425 गैंग के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे पर राह चलते लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देता था।

2 min read
Google source verification
Tiger-Baba-425-Gang

पुलिस गिरफ्त में टाईगर बाबा-425 गैंग का मुख्य सरगना। फोटो: पत्रिका

उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने हाईवे पर लूट की वारदातें करने वाली गैंग के सरगना और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की 4 वारदातें कबूली है।

थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि हाईवे लूट में शामिल टाईगर बाबा-425 गैंग के मुख्य सरगना उपला फला करनाउवा खेरवाड़ा निवासी नितेश उर्फ कुका लिबात को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नितेश खेरवाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गोवर्धनविलास, टीडी, कल्याणपुर व बाघपुरा थाना क्षेत्र में लूट के 4 केस में वांछित है।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास व आर्स एक्ट के 9 केस दर्ज है। इस मामले में पहले आरोपी ललित उर्फ ललिया उर्फ लाला को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने पूछताछ में गैंग टाईगर बाबा-425 के माध्यम से 10 वारदातों का खुलासा किया था।

यह भी पढ़ें: पुलिस को देख भागने लगा सड़क पर खड़ा युवक… पकड़ा गया तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ये वारदातें कबूली

-22 अप्रेल को पाटिया फला सोरा निवासी हरिशंकर के साथ वारदात हुई। वह बाइक से उदयपुर आ रहा था कि काया उंडावेला के पास बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूट लिए।
-20 मार्च को टीडी थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि व्यक्ति बाइक से जा रहा था कि हाईवे पर बदमाशों ने तलवार दिखाकर बाइक लूट ली। टीडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी।
-20 मार्च को बाघपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि वह बाइक पर हाईवे से गुजर रहा था। बाघपुरा से नेनबारा रोड पर धरतीमाता मंदिर के पास बदमाशों ने तलवार दिखाकर धमकाया और बाइक लूट ली।
-11 अप्रेल को कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह पास के गांव में आयोजित शादी में जा रहा था कि माण्डवा घाटी ईंट-भट्टे के पास बदमाशों ने तलवार दिखाई और मोबाइल, रुपए आदि लूट लिए।


यह भी पढ़ें

राजस्थान में गर्भवती महिला की बिना जांच कर दी नसबंदी, बिगड़ी तबीयत तो सामने आया लापरवाही का मामला