24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले संबंध बनाने को उकसाया, फिर फेविक्विक की बोतल उड़ेलकर कर दी युवक-युवती की हत्या

गोगुन्दा के केला बावड़ी जंगलों में ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा, हत्या का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार, चौंकाने वाली बातें आई सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 22 Nov 2022, 1:52 AM IST

पहले संबंध बनाने को उकसाया, फिर फेविक्विक की बोतल उड़ेलकर कर दी युवक-युवती की हत्या

पहले संबंध बनाने को उकसाया, फिर फेविक्विक की बोतल उड़ेलकर कर दी युवक-युवती की हत्या

थाना क्षेत्र के केला बावड़ी जंगल में हुए ब्लाइंड डबल मर्डर का आखिर सोमवार को खुलासा हो गया। हत्या के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाली बातें बताई। सामने आया कि आरोपी तांत्रिक ने युवक-युवती को संबंध बनाने के लिए कहा। फिर उन पर फेविक्विक की बोतल उड़ेल दी। जब वे छटपटा रहे थे तब ही चाकू और पत्थर से हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इच्छापूर्ण शेष नाग बावजी मन्दिर भादवीगुड़ा के पुजारी, पादरड़ी बड़ी, सागवाड़ा डूंगरपुर हाल सुखाडिय़ा नगर यूनिवर्सिटी रोड निवासी भालेश कुमार पुत्र गणेशलाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह 7-8 साल से भादवीगुड़ा स्थित मन्दिर में पुजारी है। यहां कष्ट निवारण के लिए डोरा-ताबीज करता है, जिससे काफी लोगों का जुड़ाव है। युवती सोनू कुंवर के परिजन भी स्थल से जुड़े हुए थे। दूसरी ओर युवक राहुल मीणा के परिजन भी स्थल के प्रति आस्था रखते रहे। यहां आते-जाते ही युवक-युवती का संपर्क हुआ। बीते समय में राहुल के घर में झगड़ा होने से उसने दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी परिजनों को दे दी। ऐसे में दोनों नाराज होकर तांत्रिक को बदनाम करने की धमकी देने लगे। अपने अनुयायियों में बेइज्जती के डर से आरोपी तांत्रिक ने युवक-युवती को मारने की योजना बना ली।

पहले जमा कर ली फेविक्विक

आरोपी तांत्रिक ने करीब 50 फेवीक्वीक जमा कर ली, क्योंकि यह ताबीज बनाने में काम आती थी। गत 15 नवम्बर की शाम तांत्रिक राहुल को लड़की से अंतिम बार मिलवाने की बात कहकर सुखाडिय़ा सर्कल से साथ ले गया। रास्ते से सोनू कुंवर को बाइक पर बैठाकर उबेश्वरजी की तरफ ले गया। घटना स्थल पर दोनों की ओर से अंतिम बार संबंध बनाने की गुजारिश करने पर तांत्रिक ने हामी भर ली। खुद थोड़ा दूर हो गया। जब दोनों संबंध बना रहे थे तब ही फेविक्विक की बोतल ऊपर उड़ेल दी। फिर चाकू और पत्थर से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बूंदी की तरफ निकल गया। पुलिस ने मृतका के बडग़ांव स्थित किराए के मकान से घटना स्थल तक की जांच की। करीब 50 जगहों के सीसीटीवी फुटाए, वहीं 200 लोगों से पूछताछ की।

रंग लाई नन्दकिशोर की मेहनत

एसपी विकास शर्मा और एएसपी हेडक्वार्टर कुन्दन कंवरिया के नेतृत्व में गिर्वा वृताधिकारी भूपेन्द्र, गोगुन्दा थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास, नाई थानाधिकारी श्याम सिंह, बेकरिया थानाधिकारी मुकेश कुमार और डीएसटी की टीमों ने काम किया तो खुलासा हुआ। शुरुआत में मामला ऑनर कीलिंग का माना जा रहा था। हर एंगल से जांच हुई, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने में गोगुन्दा थाने के कांस्टेबल नन्दकिशोर की अहम भूमिका रही।

यह था मामला

गौरतलब है कि गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजावद-उबेश्वर मार्ग पर विहाल घाटा के समीप जंगल में गत शुक्रवार सुबह युवक-युवती के शव मिले थे। शव दो दिन पुराने हो चुके थे। हत्या के बाद दोनों के निर्वस्त्र शव फेंक दिए गए। वीभत्स तरीके से प्राइवेट पार्ट भी काटा गया। आसपास ही दोनों के कपड़े और मोबाइल भी मिला। युवक की पहचान जावरमाइंस के पलोदड़ा निवासी राहुल पुत्र चतर सिंह मीणा और युवती की पहचान मदार बडग़ांव निवासी सोनू कुंवर पुत्री भूरसिंह राजपूत के रूप में हुई। युवक सरकारी शिक्षक था, वहीं युवती बडग़ांव में सिलाई करती थी। युवक शादीशुदा था, वहीं युवती तलाकशुदा थी।