
उदयपुर . किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के जरूरतमंद रोगी जमनादास की मदद के लिए दानदाताओं का कारवां बढ़ता जा रहा है। दिल दिखाने वाले हमदर्दों का ही सहयोग है कि केवल एक ही दिन (बुधवार) को सहयोग राशि का आंकड़ा 1 लाख 60 हजार रुपए पर जा पहुंचा। एक बड़े सहयोगी के अलावा छोटे स्तर पर जुटी सहयोग राशि इसमें शामिल है। उत्साहित दानदाता चेक और नकद प्रक्रिया से सहयोग कर रहे हैं।
जसवंतसिंह मुर्डिया की पुण्यतिथि पर अंकित एडवर्टाइजर्स संचालक राजीव मुर्डिया की ओर से एक लाख रुपए की सहयोग राशि का चेक स्टर्लिंग हॉस्पिटल, अहमदाबाद के नाम से दिया गया। इसके अलावा संजय कॉलोनी, राता खेत निवासी चतुर्भुज आमेटा की ओर से 21 हजार (चेक), रॉयल रोज, नवरत्न कॉम्पलेक्स के समीप निवासी सरस्वती पत्नी मोतीसिंह मारू की ओर से 11 हजार, दी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बिजनेस एसोसिएट कनकमल कटारिया की ओर से 11 हजार, शांति नगर सेक्टर-5 निवासी जयंती राय पत्नी डॉ. आरएन राय से 5 हजार (चेक), सेक्टर-14 गोवर्धन विलास निवासी शांता वैष्णव से 5 हजार, हिरण मगरी स्थित हिन्द मोटर्स के यासीन मोहम्मद से 5 हजार (चेक), आसोलियों की मादड़ी, मावली निवासी नाथूसिंह राव से 15 सौ (बैंक खाते में), सलूम्बर निवासी भैरूसिंह शक्तावत की ओर से 21 सौ, चेतक सर्किल निवासी बबू जोटा से 21 सौ, डीपीएस स्कूल के 10वीं कक्षा के विद्यार्थी पल्लव नाग से 11 सौ, रेलवे कॉलोनी निवासी सुमन कंवर से 2 हजार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय, पीडब्ल्यूडी के लेखाकार अंकुर गर्ग की ओर से 11 सौ रुपए सहयोग राशि के तौर पर प्राप्त हुए।
जन्मदिन नहीं मनाया
दानदाताओं में समर्थ परिवारांे के अलावा 10वीं कक्षा के विद्यार्थी पल्लव नाग की ओर से दी गई सहयोग राशि आम लोगों के लिए उदाहरण है। स्कूल विद्यार्थी को यह राशि उसका जन्म दिन मनाने के लिए परिजनों की ओर से मिली थी, लेकिन दोस्तों के साथ जन्मदिन नहीं मनाकर पल्लव ने यह राशि जमनादास के ऑपरेशन के लिए दान दी।
Published on:
14 Dec 2017 09:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
