31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख देकर करवाई शादी

कुराबड़ थाना क्षेत्र के गुड़ली गांव में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के बाद वर पक्ष के आभूषण लेकर भाग गई। इस विवाह दलालों ने पांच लाख रुपए लेकर करवाई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Krishna Kumar Tanwar

•

Updated: 30 Oct 2019, 4:19 PM IST

crime_3.jpg

Crime news

गींगला पसं. कुराबड़ थाना क्षेत्र के गुड़ली गांव में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के बाद वर पक्ष के आभूषण लेकर भाग गई। इस विवाह दलालों ने पांच लाख रुपए लेकर करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो दलालों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुड़ली निवासी मुकेश पुत्र शान्तिलाल सेठिया ने इस्तगासे के जरिए दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मुसाखेड़ी (इंदौर) निवासी सपना मिश्रा से दलाल के जरिये बातचीत करते हुए 5 लाख रुपए देने के बाद रीति रिवाज से जैन मन्दिर में शादी रचाई गई।दुल्हन लगभग तीन माह मुकेश सेठिया के साथ रहते हुए पत्नी धर्म नहीं निभाया और इस दौरान 5 बार मायके गई। इस दौरान वह दलाल से मोबाइल पर चुपके-चुपके बातचीत करती रहती।मौका पाकर घर में रखे जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। बाद में प्रार्थी ने अपने स्तर पर जांच की तो दुल्हन फर्जी निकली और ठग गिरोह का मामला सामने आने पर इस्तगासे एवं एसपी को सौंपे परिवाद के जरिए मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने 5 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया।एएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद प्रतापगढ़ में भी इसी तरह का मामला दर्ज हुआ। अनुसंधान में सामने आए आरोपी इन्दौर निवासी अनिल जैन पुत्र केशव लाल पोरवाल व विशाल सोनी उर्फ अखिलेश जैन को प्रतापगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए कुराबड़ थाने लाकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने ऐसा कृत्य करना स्वीकारा। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किए, जहां से उन्हें जेल भेज दिए गए। लुटेरी दुल्हन व उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

कई राज्यों में की


एेसी ही ठगी


मुकेश सेठिया एवं अन्य कुछ माह पूर्व मप्र में घूमने गए थे, तब वहां एक मेरिज ब्यूरो का बोर्ड लगा हुआ था जिस पर नम्बर अंकित थे। उन नम्बरों पर बातचीत के बाद दलालों ने उनसे पांच-सात लड़कियों के फोटो भेजे जिनमें से एक को पसंद करने पर पांच लाख रुपए में शादी का सौदा तय हुआ। फरवरी में जैन मंदिर में शादी हुई। बाद में दुल्हन गहने और नकदी लेकर भाग गई और वापस नहीं आई। आरोपी दलालों के खिलाफ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित कई राज्यों में प्रकरण चल रहे है।