5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : कुएंं में डूबे युवक का शव 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला जा सका..गांव में किसी के घर नहीं जला चूल्हा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 19 Oct 2018, 7:32 PM IST

man jumped in well

video : कुएंं में डूबे युवक का शव 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला जा सका..गांव में किसी के घर नहीं जला चूल्हा

चंदनसिंह देवड़ा/ उदयपुर. गोगुंदा थाना क्षेत्र के ईसवाल गांव में तनाव के चलते कुंए में कूदकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का शव शुक्रवार शाम को निकाल लिया गया। एसडीआरएफ टीम,पुलिस और गोताखोरों की ओर से करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू चलाया गया तब जाकर शव मिला। मृतक चम्पासिंह 40 पुत्र मानसिंह ईसवाल का रहने वाला था। मजदूरी पेशा होने के साथ साथ वह नशा भी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि चम्पासिंह गुरूवार सुबह करीब 11 बजे आधी मुंडेर वाले कुएंं के पास पहुंचा और उसने उसमें छलांग लगा दी। ग्रामीणोंं की सूचना पर परिजन दौड़े लेकिन वह डूब गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव निकालने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव निकाला गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही वहीं गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला।