
gangrape with teenager in mp
उदयपुर/गिंगला। उदयपुर जिले के कुराबड थाना क्षेत्र के जाली का गुड़ा से एक नाबालिग बालिका का गत 23 अगस्त को अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने जामर कोटडा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाधिकारी मदन सिंह चौहान ने बताया कि गौरीगंज अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी 21 वर्षीय मोनू पुत्र राम संजीवन रविराज, उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉड गेज पर खारवा-चांसदा के निकट पिछले 2 साल से काम कर रहा था। जहां जाली का गुड़ा निवासी एक नाबालिक किशोरी से जान पहचान कर संपर्क में आ गया और दोनों में बातें चलती रही।
गत 23 अगस्त को बालिका को वह बहला-फुसला कर उत्तर प्रदेश अपने गांव ले गया। वहां ले जाकर उसने बालिका के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बालिका की पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया और तकनीकी जांच के आधार पर 2 दिन पहले ही बालिका को उत्तर प्रदेश से दस्तयाब कर पुलिस थाना लाया गया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपी युवक को जामर कोटडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों में जान पहचान होने से अवैध संबंध बनाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल करवाया है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जायेगा और पॉस्को एक्ट के तहत बयान दर्ज होंगे।
वहीं इधर... पंखे से झूलकर महिला की मौत, पीहर पक्ष ने उठाई जांच की मांग
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में मंगलवार को 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजमेर रोड स्थित केशुपुरा में हुई महिला की मौत के कारणों की जांच की मांग करते हुए पीहर पक्ष के लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि केशुपुरा निवासी मृतका विमला देवी (40) पत्नी मोहनलाल जाजोरिया के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने मृत्यु के कारणों की जांच की मांग की थी। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकाअजमेर रोड के निर्वाणा अपार्टमेंट में काम करती थी और दो दिन पहले ही पीहर से आई थी। उसका पति फर्नीचर का काम करता है। सुबह परिजनों ने सूचना दी कि केशुपुरा गांव में एक महिला पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर मृतका का पति व बच्चे मिले।
Updated on:
3 Oct 2018, 9:33 AM IST
Published on:
3 Oct 2018, 9:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.