30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती से छेड़छाड़ के बाद पुलिस से बदसलूकी, पार्षद गिरफ्तार

शांतिभंग में किया पाबंद, पार्षद ने घटना से किया इनकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 13 Nov 2022, 1:44 AM IST

युवती से छेड़छाड़ के बाद पुलिस से बदसलूकी, पार्षद गिरफ्तार

युवती से छेड़छाड़ के बाद पुलिस से बदसलूकी, पार्षद गिरफ्तार

शहर के एक थाने में दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने वार्ड-44 के पार्षद को गिरफ्तार किया । एक युवती ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। इधर, पार्षद ने घटना से इनकार किया है। पुलिस ने पार्षद संजय भगतानी व उसके दो साथियों को शनिवार देर रात शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार किया। उसे सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से पाबंद किया गया। युवती ने आरोप लगाया कि संजय भगतानी ने छेड़छाड़ की। युवती के थाने पहुंचने पर पार्षद भी वहां पहुंच गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से बहस और धक्का-मुक्की होना भी सामने आया। ऐसे में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर जांच शुरू की।

उल्लेखनीय है कि पार्षद भगतानी विवादों से घिरे रहे हैं। इससे पहले वे विद्युत निगम की महिला जेइएन के साथ भी बदसलूकी कर चुके हैं। हाल ही में पार्षद भगतानी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। इसको लेकर भी राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का दौर चलता रहा।

इस तरह चला घटनाक्रम

पढ़ाई के सिलसिले में उदयपुर में रह रही एक युवती ने रिपोर्ट दी। बताया कि वह रात को चाय पीने के लिए चौराहे पर गई थी। इसी दौरान पार्षद भगतानी अपने दो साथियों के साथ नशे की हालत में पहुंचा और छेड़छाड़ कर दी। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना थाने में पहुंची तो थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। पार्षद भगतानी व उसके साथी को थाने ले गए। इस दौरान पार्षद और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने भगतानी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।