16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभाग में कल होंगे चुनाव: हजार से ज्यादा विद्यार्थी रहेंगे मतदान से वंचित, यह रहेगी चुनावी व्यवस्था, अब तक बांटे इतने कार्ड 

संभाग के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे जिसकी तैयारियां अन्तिम चरण में हैं।
2 min read
Google source verification
MLSU Student Election Udaipur

उदयपुर . संभाग के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे जिसकी तैयारियां अन्तिम चरण में हैं। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में मतदान के लिए शुक्रवार दोपहर तक विद्यार्थियों को आईडी कार्ड वितरित किए गए। कुल 11,447 विद्यार्थियों में से 10,426 विद्यार्थी ही आईडी कार्ड ले गए। शेष रहे 1,021 कार्ड को महाविद्यालयों ने शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन को सील करने के लिए भेज दिया।


यह रहेगी चुनावी व्यवस्था
मतदान के दौरान महाविद्यालय स्तर पर इस बार पूर्व के मुकाबले ज्यादा सख्ती देखने को मिलेगी। मतदान से पूर्व तीन जगहों पर कार्ड की चेकिंग होगी। इसके बाद ही अन्दर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के बाद हर बूथ पर साइन करवाए जाएंगे। महाविद्यालयों में एक तरफा प्रवेश रहेगा। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। परिसर, गैलेरी की भी अलग से वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।

READ MORE: छात्रसंघ चुनाव 2017 : नामांकन रद्द के बजाय जुर्माना लगा दायित्वों की इतिश्री


बूथ के अंदर भी लगाए कैमरे
विवि ने इस बार पोलिंग बूथ रूम में भी कैमरे लगाए हैं जिससे बूथ के अन्दर चुनाव को लेकर पारदर्शिता बनी रहे। कई बार हारने के बाद प्रत्याशी बूथ में चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों का आरोप लगाते रहे हैं।


अभी यह है स्थिति

कला महाविद्यालय
मतदाता : 2 हजार 706
आईडी कार्ड बंटे : 2 हजार 426
शेष : 280
बूथ : 7
टीम : बीस सदस्य


विज्ञान महाविद्यालय
मतदाता : 2 हजार 742
आईडी कार्ड बंटे : 2 हजार 552
शेष रहे : 190
बूथ : 8
टीम : 80

READ MORE: उदयपुर छात्रसंघ चुनाव: सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला


विधि महाविद्यालय
मतदाता : 1 हजार 621
आईडी कार्ड बंटे : 1 हजार 353
शेष रहे : 268
बूथ : 2
टीम : 40 सदस्य


वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन
संकाय महाविद्यालय
मतदाता : 4 हजार 661
आईडी कार्ड बंटे : 4 हजार 378
शेष : 283
बूथ : 9

संभाग में कल होंगे छात्रसंघ चुनाव
संभाग में सोमवार का छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना के अनुसार सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 2 बजे बाद मतगणना व परिणाम घोषित होंगे। सुविवि केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए एबीवीपी से भवानीशंकर बोरीवाल व एनएयूआई से रौनक गर्ग मैदान में है। एमपीयूएटी में एबीवीपी से पूजा जाट व एनएसयूआई से मणिराम चौधरी में मुकाबला होगा।
प्रदेश भर में छात्रसंघ चुनाव हो जाने के बाद छात्र संगठनों एवं अन्स की नजर उदयपुर के चुनाव पर है। इसको लेकर शनिवार को एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी इकबाल ग्रेवाल व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया शनिवार शाम उदयपुर आए।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग