5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदरों का आधा दर्जन लोगों पर हमला, महिला गंभीर जख्मी

monkey bite बंदरों के आतंक से गांव में दहशत का माहौल
less than 1 minute read
Google source verification
बंदरों का आधा दर्जन लोगों पर हमला, महिला गंभीर जख्मी

बंदरों का आधा दर्जन लोगों पर हमला, महिला गंभीर जख्मी

उदयपुर/ भटेवर. monkey bite नवानिया में बंदरों का आतंक अब चरम पर है। बंदरों की एक टोली ने आबादी बस्ती में एक साथ धावा बोलकर करीब आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर लाया गया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी अरविंद आमेटा ने बताया कि पत्नी गीता आमेट घर की छत पर कार्य कर रही थी। तभी बंदर ने उसे पीछे से काट लिया। शोर मचाने पर बंदर एकबारगी मौके से भाग निकला। इसके बाद गीता को वल्लभनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार हुआ। स्थानीय लोगों की मानें तो बंदरों का आंतक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बच्चों के लिए भी यह किसी संकट से कम नहीं। बंदरों की टोली आए दिन बच्चों पर झपट्टा मार रही है। कोशिशों के बाद भी बंदरों की आक्रामक प्रवृत्ति में सुधार नहीं हो रहा। गौरतलब है कि पूर्व में भी बंदरों के स्तर पर लोगों पर हुए हमलों के मामले सामने आ चुके हैं।

वनविभाग नहीं अधिकृत
बंदरों को पकडऩे के लिए अलग से विशेष टीम होती है, जो कि पंचायत या निकाय के स्तर पर बुलाई जाती है। पूरे मामले में वनविभाग की कोई भूमिका नहीं होती।
सोमेश्वर त्रिवेदी, क्षेत्रीय वन अधिकारी

रखवाए जाएंगे पिंजरे
बंदरों को पकडऩे के लिए टीम से बातचीत हो चुकी है। monkey bite जल्द ही गांव में पिंजरे रखवाकर रेस्क्यू किया जाएगा।
मीणा जणवा, सरपंच, नवानिया