28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कावलास का मामला : मंदिर की जमीन को लेकर नौ दिन पहले हुआ था हमला ,घायल पुजारी ने तोड़ा दम, थाने के बाहर शव रख प्रदर्शन, भाई-भाभी समेत चार गिरफ्तार

आसींद. क्षेत्र के कावलास पंचायत में मंदिर की जमीन विवाद में नौ दिन पहले प्राणघातक हमले में घायल पुजारी ने बुधवार रात दम तोड़ दिया। हमला मृतक के भाई और उसके परिजनोंने किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर थाने के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने समझाइश कर मामला शांत किया। पुलिस ने हत्या में मामला तब्दील कर मृतक के भाई और भाभी समेत चार जनों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 14 May 2020, 8:33 PM IST

murderinaasindpoliceteritory

murderinaasindpoliceteritory

कावलास का मामला : मंदिर की जमीन को लेकर नौ दिन पहले हुआ था हमला ,घायल पुजारी ने तोड़ा दम, थाने के बाहर शव रख प्रदर्शन, भाई-भाभी समेत चार गिरफ्तार

आसींद. क्षेत्र के कावलास पंचायत में मंदिर की जमीन विवाद में नौ दिन पहले प्राणघातक हमले में घायल पुजारी ने बुधवार रात दम तोड़ दिया। हमला मृतक के भाई और उसके परिजनोंने किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर थाने के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने समझाइश कर मामला शांत किया। पुलिस ने हत्या में मामला तब्दील कर मृतक के भाई और भाभी समेत चार जनों को गिरफ्तार किया।
थानाप्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि कावलास के आंजना मंदिर के पुजारी परिवार के श्रीराम गुर्जर व भाई घीसूलाल में विवाद चल रहा है। 6 मई को घीसूलाल और उसके परिजनों ने ५० वर्षीय श्रीराम पर हमला कर दिया। श्रीराम गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भीलवाड़ा लाए, जहां से उदयपुर रैफ र कर दिया। वहां उसने बुधवार रात दम तोड़ दिया। इस बीच परिजन शव लेकर दोपहर में आसींद थाने पहुंचे। शव रख आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की व प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधि मनसुख गुर्जर व पारसमल गुर्जर समेत अधिकारी पहुंचे और समझाइश कर परिजनों को दाहसंस्कार करने के लिए भेजा। पुलिस ने कातिलाना हमले का मामला हत्या में तब्दील कर मृतक के भाई घीसूलाल, भाभी चन्द्री और परिजन भंवरलाल व धर्मचंद गुर्जर को गिरफ्तार किया।
थानाप्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि कावलास के आंजना मंदिर के पुजारी परिवार के श्रीराम गुर्जर व भाई घीसूलाल में विवाद चल रहा है। 6 मई को घीसूलाल और उसके परिजनों ने ५० वर्षीय श्रीराम पर हमला कर दिया। श्रीराम गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भीलवाड़ा लाए, जहां से उदयपुर रैफ र कर दिया। वहां उसने बुधवार रात दम तोड़ दिया। इस बीच परिजन शव लेकर दोपहर में आसींद थाने पहुंचे। शव रख आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की व प्रदर्शन किया।