4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर में होगा 3 द‍िवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,  गणगौर घाट से न‍िकलेगी ठाकुर जी की मूर्तियों की शोभायात्रा
Play video

video : उदयपुर में होगा 3 द‍िवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, गणगौर घाट से न‍िकलेगी ठाकुर जी की मूर्तियों की शोभायात्रा

14 जून से 16 जून तक जगन्नाथराय के मंदिर पर पंच कुण्डीय विष्णु महायज्ञ ,कलश यात्रा,मन्दिर पर कलश व ध्वजारोहण एव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 3:19 PM IST

प्रमोद सोनी/उदयपुर. श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर की ओर से आयोजित समाज के ठाकुरजी श्री जगन्नाथराय के मंदिर पर पंच कुण्डीय विष्णु महायज्ञ ,कलश यात्रा,मन्दिर पर कलश व ध्वजारोहण एव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 14 जून से 16 जून तक होगा।जिसमें 14 जून को गणगौर घाट से ठाकुर जी की मूर्तियों की शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली जाएगी जो घाट से जगदीश चौक घंटाघर हाथीपोल होकर पुनः जगदीश चौक आसींद की हवेली आकर समाप्त होगी। इसके बाद मण्डप प्रवेश व पूजा अर्चना के बाद विष्णु यज्ञ प्रारम्भ होगा जिसमे डूंगरपुर से 17 पण्डित हितेश जोशी के साथ यज्ञ करेंंगे । शाम को सुंदरकांड का पाठ होगा।दूसरे दिन 15 जून को भगवान जगन्नाथ राय की मूर्तियों का पूजन तथा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा व शाम को जगदीश चौक में भव्य भजन संध्या होगी जिसमें मोईनुद्दीन मनचला भजन करेगें। तीसरे दिन 16 जून को विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति , मन्दिर पर ध्वज दंड व कलश स्थापना के साथ मूू‍र्ति पाटोत्सव और महा आरती होगी । यह जानकारी पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष व मुख्य सहयोजक रामचंद्र रुणवार सह सहयोजक विष्णु वेवार व गोविंद लाल खजवानियाँ ने दी।