3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
Video : आनेवाली हैं शेराेेंवाली मां…आकार लेने लगीं मां की मूरत
Play video

Video : आनेवाली हैं शेराेेंवाली मां…आकार लेने लगीं मां की मूरत

www.patrika.com/rajasthan-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Krishna Kumar Tanwar

•

Updated: 29 Sep 2018, 8:01 PM IST

कृष्णा तंवर/उदयपुर.नवरात्र 10 अक्‍टूबर से प्रारंभ होंगे। इसके साथ घरों में पूजा-पाठ का दौर चलेगा तो कहीं मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ व अखण्ड जोत प्रज्वलित की जाएगी। गली-मोहल्लों में भी माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। शहर के शक्तिपीठों में दर्शनार्थियों की भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ेगी और यह क्रम नौ दिन तक जारी रहेगा। नवरात्र के लिए उदयपुर में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। भूपालपुरा स्थित बंग भवन में नवरात्र महोत्सव के लिए कलाकार शक्तिरूपा की मूर्तियां तैयार करने में जुटे हुए हैं। वहीं, शहर के हर गली-मोहल्लों में गरबा के आयोजन भी शुरू हो जाएंंगे। जिसकी भी तैैैैयारियां चल रही हैं। डांडियों को खनकाने के लिए वैसे भी शहरवासी बेकरार हैं। खासकर, महिलाएं, बच्चे और युवा बहुत उत्साहित हैं। इसके लिए कई दिनों पूर्व उनकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।