4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : 10 अक्टूबर को शक्तिपीठों मे घट स्थापना के साथ शुरू होगी शारदीय नवरात्रि , 9 दिन तक मचेगी गरबा डांडिया की धूम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 29 Sep 2018, 3:46 PM IST

jaipur

navratra

उमेश मनार‍िया/मेनार. 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ हो रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि का शुभारंभ होगा जो नवमी तक चलेगा । इन नौ दिनों में माता के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी । मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि मां के नौ अलग-अलग रुप हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री और घट स्थापना के साथ कलश स्थापना की जायेगी। नवरात्रि के आखिरी यानि 10 वें दिन कन्या पूजन होगा 9 कन्याओं को भोजन करवाकर फिर उपवास खोला जाता है 19 अक्‍टूबर को दुर्गा विसर्जन और विजयदशमी का त्‍योहार मनाया जाएगा। हिंदूू धर्म मे शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व हिन्दू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। पूरे वर्ष में कुल मिलाकर चार बार नवरात्र आते हैं। चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा आषाढ़ और माघ महीने में गुप्त नवरात्रि आते हैं। लेकिन सिद्धि साधना के लिए शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

READ MORE : उदयपुर में वाजपेयी की योजना वाले चौराहा का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी

नवरात्रि की तिथियां इस प्रकार रहेंंगी

पंडित अम्बालाल शर्मा ने बताया कि नो दिनों तक तिथियां इस प्रकार रहेगी शारदीय नवरात्रि में हर तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ होते हैं इसमें किसी विशेष कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इन खास दिनों पर लोग गृह प्रवेश और नई गाड़ियों की खरीददारी करते हैं। 10 अक्टूबर- नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना - शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी की पूजा 11 अक्टूबर- नवरात्रि दूसरा दिन - चंद्रघंटा पूजा 12 अक्टूबर- नवरात्रि का तीसरा दिन- कुष्मांडा पूजा 13 अक्टूबर- नवरात्रि का चौथा दिन- स्कंदमाता पूजा 14 अक्टूबर- नवरात्रि का पांचवां दिन- सरस्वती पूजा 15 अक्टूबर- नवरात्रि का छठा दिन- कात्यायनी पूजा 16 अक्टूबर- नवरात्रि का सातवां दिन- कालरात्रि, सरस्वती पूजा 17 अक्टूबर- नवरात्रि का आठवां दिन-महागौरी, दुर्गा अष्टमी ,नवमी पूजन 18 अक्टूबर- नवरात्रि का नौवां दिन- नवमी हवन, नवरात्रि पारण 19 अक्टूबर- दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी शुरू हुई तैयारियां , मातेश्वरी शक्ति मंच की बैठक आयोजित 10 अक्तूम्बर से शुरू हो रहे नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है । प्रसिद्ध शक्ति पीठ अम्बा मंदिर में इस बार भव्य आयोजन होंगे । महोत्सव तैयारियों को लेकर मातेश्वरी शक्ति मंच मेनार की बैठक मंदिर प्रांगण में हुई । बेठक में नवरात्रि के तहत होने वाले विविध आयोजन को लेकर चर्चा की गई । 9 दिनों तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करने के साथ एक शाम मा अंबे के नाम भजन संध्या आयोजित करवाने सहित लाइव गरबा डांडिया प्रोग्राम की रूप रेखा तय हुई । विशाल आयोजन को लेकर पहली बार तैयारियां ब्रह्म सागर के किनारे पंचायती नोहरे में आयोजित किया जाएगा । चौथ को सांस्कृतिक कार्यक्रम , सप्तमी को भजन संध्या , का आयोजन होगा वही रोजाना साय 7 बजे से 10.30 बजे तक गरबा डांडिया होगा । इधर थंभ चोक के यहां भी तेयारिया शुरू हो चुकी है । मातेश्वरी नवयुवक मंडल की बैठक आयोजित हुई । यहां भव्य कार्य्रक्रम के साथ गरबा डांडिया होगा ।