4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्नाधाय चिकित्सालय उदयपुर: सुबह चोरी हुआ नवजात देर रात बरामद, मां को सौंपा

उदयपुर . संभाग के सबसे बड़े पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में गत 15 दिनों में दूसरी बार शनिवार सुबह नवजात चोरी की घटना हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 6 May 2018, 12:12 PM IST

newborn baby stolen from pannadhaya hospital udaipur

डॉ सुशील सिंह चौहान /उदयपुर . संभाग के सबसे बड़े पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में गत 15 दिनों में दूसरी बार शनिवार सुबह नवजात चोरी की घटना हुई। लेबर वार्ड संख्या 1 के इमोनाइजेशन कक्ष में प्रसूता के समीप से यह नवजात किसी महिला ने चुरा लिया। इधर, एमबी हॉस्पिटल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपित महिला के फुटेज को छिपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मजबूरी में हाथीपोल थाना पुलिस को फुटेज दी गई।


देर रात नवजात चुराने वाली महिला सेमारी की होने का मामला सामने आया है। उसका पति ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्चा बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया। प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि नवजात को चुराने वाली महिला एमबी हॉस्पिटल में सेवारत किसी कर्मचारी की रिश्तेदार है। नतिया ताल, गोगुंदा निवासी गोपली बाई (30) पत्नी गोपाराम को शुक्रवार रात 10 बजे जनाना चिकित्सालय के इमोनाइजेशन कक्ष में भर्ती किया गया।
चिकित्सालय लाते समय गर्भवती ने रोगी वाहन 108 में ही नवजात को जन्म दिया था। वार्ड में रात से ही खाली बेड पर अज्ञात महिला सोई हुई थी। उसने सुबह तक प्रसूता और परिजनों पर विश्वास बनाया।


सुबह करीब 8.50 बजे पीडि़ता गोपली की सास पर्ची बनवाने जाते समय नवजात को अज्ञात महिला के सुपुर्द कर गई। मौका पाते ही वह नवजात को लेकर भाग निकली। इधर, सूचना पर हाथपोल थाना प्रभारी रवींद्र चारण एवं जाप्ता मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू की।

पहले भी गायब हुए फुटेज
जनाना चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का सर्वर एमबी हॉस्पिटल के अधीन है। पुलिस को संबंधित महिला फुटेज में दिख भी गई। उसने गुलाबी रंग का राजपूती ड्रेस पहना हुआ था, लेकिन एमबी हॉस्पिटल प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा रहा। उन्होंने आरोपित महिला का फोटो तक जारी नहीं किया गया। पूर्व में होमगार्ड पर हमले से जुड़े करीब 10 वारदातों के फुटेज सर्वर से गायब मिले थे।

भर्ती नहीं, भोजन रजिस्टर में नाम
आरोपित चोर महिला का वार्ड नंबर एक के बेड नंबर 14 पर भर्ती होना रजिस्टर में दर्ज नहीं था, हालांकि सुबह के समय भोजन रजिस्टर में उसने अपना नाम मनीषा पत्नी नरेंद्र लिखाया था। उसने वार्ड की अन्य महिलाओं को डूंगरपुर सहित अन्य जिलों की होने की बातें कही। सवाल उठ रहे हैं कि अनजान महिला का वार्ड में प्रवेश कैसे हुआ। नियुक्त स्टाफ ने भी संबंधित महिला से बेड पर सोने कैसे दिया।

देर रात तक मां तक पहुंंचा नवजात
हाथीपोल थाना पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर नवजात को सेमारी से बरामद कर लिया है। नवजात मां तक सुरक्षित पहुंच चुका है। मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। कथित तौर पर आरोपितों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिसकी पुलिस ने देर रात तक पुष्टि नहीं की है।

कोई बुराई नहीं
वारदात में कमी लाने के लिए चोरी से जुड़ी महिला का फुटेज जारी होना चाहिए था ताकि अपराध पर नियंत्रण हो सके। मामले में अधीक्षक स्तर पर कहां गेप रहा है। इसकी जानकारी जुटाते हैं।
डॉ. डी.पी.सिंह, प्राचार्य, आरएनटी मेडिकल कॉलेज


जारी है तलाश
सीसीटीवी में आरोपित महिला की स्थिति तो बहुत स्पष्ट नहीं है। हम हुलिए से उसकी पहचान कर रहे हैं।
रवींद्र चारण, सीआई, हाथीपोल थाना