4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के इस सरकारी अस्पताल से फिर चोरी हुआ नवजात, अस्पताल प्रशासन में मचा हडक़ंप, पुलिस जुटी बच्चे की तलाश में

बच्चा चोरी होने की सूचना पर चिकित्सालय में हडक़ंप मच गया और हलचल शुरू हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 5 May 2018, 2:41 PM IST

child stolen

डॉ सुशील स‍िंह चौहान/ उदयपुर . संभाग के सबसे बड़े पन्नाधाय महिला राजकीय चिकित्सालय के वार्ड नंबर एक के ईमोनाइजेशन कक्ष से शनिवार को 12 घंटे पूर्व जन्मा बच्चा चोरी हो गया। बच्चा चोरी होने की सूचना पर चिकित्सालय में हडक़ंप मच गया और हलचल शुरू हो गई। सूचना पर हाथीपोल थाना पुलिस और पुलिस लाइन का जाब्ता मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू की। इससे पहले शुक्रवार करीब रात 9 बजे नतियाताल, गोगुंदा निवासी गोपली ने गोगुंदा से उदयपुर पहुंचने के बीच एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को मां के साथ संबंधित वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसी वार्ड में फर्जी तौर पर भर्ती एक महिला ने बच्चा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद से लगातार भूपाल चिकित्सालय और पन्नाधाय जनाना चिकित्सालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। एहतियात के तौर पर चिकित्सालय में जाप्ता तैनात किया गया है।

READ MORE : PATRIKA STING: उदयपुर में पुलिस का मौन सिग्नल और अंधेरे में खनन का काला खेल, ऐसे फूटा भांडा, पढ़ें पूरी खबर

गौरतलब है क‍ि प‍िछले कुछ द‍िनों में ये दूसरा मौका है जब चिकित्सालय से बच्चा चोरी हुआ है। इससे पूर्व 17 अप्रेल को चिकित्सालय में भर्ती छोटी बहन से मिलने आई महिला की डेढ़ वर्षीय मासूम को एक अन्य महिला उठाकर ले गई। अस्पताल परिसर से बच्ची के एकाएक गायब होने से हडक़ंप मच गया था। सूचना पर पुलिस जाब्ता अस्पताल, सार्वजनिक स्थल पर बच्ची व आरोपित महिला को ढूंढता रहा। अगले द‍िन सुबह बच्ची को पुलिस ने महिला के साथ में फतहपुरा से बरामद किया था। करीब 15 घंटे से मां से दूर रही मासूम की रोने-बिलखने से हालत खराब हो गई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर बच्ची मां के सुपुर्द की। आरोपित महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।