5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठवीं ऑनलाइन आवेदन की उलझ गई पहेली… शिक्षकों को नहीं पता कि किस बजट का हो इस्तेमाल

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rbse

आठवीं ऑनलाइन आवेदन की उलझ गई पहेली

भुवनेश पंड्या/ उदयपुर. आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए होने वाली प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन करना पहेली बन गया है, जो दूरदराज के स्कूलों से सुलझ नहीं रही। ये ऑनलाइन आवेदन किस राशि से होंगे ये स्पष्ट नहीं हैं, शहर के समीपवर्ती स्कूलों में आवेदन करवाने की समस्या नहीं हैं, क्योंकि यहां अधिकांश स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षक भी हैं और इन्टरनेट कनेक्शन भी हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों में ना तो कम्प्यूटर शिक्षक उपलब्ध है, और ना ही यहां नेट कनेक्शन ऐसे में आठवीं के बच्चों के आवेदन ऑनलाइन करवाने के लिए ई मित्र पर जाना होगा, जिसमें प्रति छात्र राशि खर्च होगी। ये राशि कहा से आएगी इसे लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है।

बड़ी समस्या ये भी

जो भी आवेदन ऑनलाइन किए जाते हैं, इसका पासवर्ड और लॉगिन प्रधानाचार्य के नाम से होता है, ऐसे में यदि किसी ई मित्र से करवाया जाता है, तो पासवर्ड और लॉगिन के सार्वजनिक होने जैसी स्थितिया बनती है। ऐसे में कोई और परेशानी भी हो सकती है।

बोर्ड ने जारी किए आदेश

आठवीं की परीक्षा के लिए सभी स्कूलों को परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र 15 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन करने होंगे। यह आवेदन राजएज्यूबोड.र्राजस्थान.गोव.इन पर लॉगिन कर ऑनलाइन किए जाने हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट है कि जिस स्कूल में नेट सुविधा है, वहां से ऑनलाइन आवेदन हो जाएंगे, लेकिन जहां नेट सुविधा नहीं है, वह किसी भी ई मित्र कियोस्क या कम्प्यूटर सेन्टर से आवेदन ऑनलाइन करवा सकेगा। हालांकि इसमें इसके खर्च की उपलब्धता पर कोई निर्देश नहीं हैं।

READ MORE : डिलीवरी चार्ज के नाम पर गैस एजेंसी आपसे कितनी राशि ले सकती है...

10 वीं 12वीं की राशि उपलब्ध

दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए राशि उपलब्ध होती है, इसमें 30 से 50 रुपए तक होते है, जो विद्यार्थियों से ही लिए जाते हैं, लेकिन आठवीं में पढऩे वाले विद्यार्थी से किसी प्रकार की राशि नहीं लेने के आदेश हैं।

अभी तक तो कोई अलग से बजट नहीं है, हम तो हमारे स्कूल में नेट से व्यवस्था कर लेते है। विकास की राशि से खर्च कर सकते हैं। दूर दराज स्कूलों में परेशानी आती है।

किशनलाल मेनारिया, प्रधानाचार्य, राउमावि सवीनानेला

75 हजार के कम्पोजिट ग्रांट या अक्षय पेटिका की राशि से इसे ऑनलाइन करवाया जा सकता है। हालांकि बाहर से करवाने पर पावसर्ड-लॉगिन सार्वजनिक होने की समस्या तो रहेगी।

पंकज वया, राउमावि कुंडई