
चंदनसिंह देवड़ा / उदयपुर के देबारी स्थित घाटावाला माताजी मंदिर परिसर में परसादी के दौरान आदिवासी समुदाय के लोग और कालबेलिया जाति के लोगो मे लाठी भाटा जंग हो गया। मामला परसादी के दौरान खाना मांगने गए लोगों से आयोजको की बोलचाल हो जाने पर बढ़ गया। इस विवाद में दोनेां ओर से पत्थर चलने शुरू हो गए। लोग भागते हुए बचने के लिए पहाड़ी चढ गए। कुछ लोग हाथ मे लट्ठ लेकर एक दूसरे पर पील पड़े। लाठी भाटा जंग मे महिलाएं, बच्चों और बड़ों को चोटें आई हैं। विवाद की सूचना पर देबारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है।
बताया गया कि किसी आदिवासी परिवार की मन्नत की परसादी थी, वहां पर बिन बुलाए जाति विशेष के लोग खाना मांगने पहुंचे। आयोजको ने कुछ देर बाद भोजन देने की बात कही लेकिन बोलचाल हो गई जिस पर गाली गलौच के साथ पत्थर चल गए। पुलिस मौके पर पहुंची है। इस विवाद मे आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।