15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: अमृतं जलम अभियान: एक साथ जुटे शहरवासी तो चमक उठी उदयपुर की ये नहर, कलक्टर से लेकर गृहमंत्री तक जुटे सफाई में, देखें तस्वीरें

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान का आगाज रविवार की सुबह हुआ।

3 min read
Google source verification
AMRITAM jalam campaign in udaipur

पुलिया से लोग सीधे मदार नहर में उतरे और संसाधन हाथ में उठाया और नहर के पेंदे में पड़ी गन्दगी को निकालने में जुट गए, एक-एक हाथ कचरे से भरी तगारी को आगे बढ़ाते हुए बाहर निकालने में लग गया तो करीब दो घंटे के अंतराल में नहर का वह भाग चमक उठा जिस पर श्रमदान किया था।

AMRITAM jalam campaign in udaipur

उदयपुर शहर में अभियान का आगाज देवाली पुलिया पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया।

AMRITAM jalam campaign in udaipur

कटारिया ने कहा कि इस तरह के सामाजिक सरोकार समाज के लिए जरूरी है और इससे समाज में कई कार्य आम लोगों की मदद से त्वरित व तत्काल हो जाते है। कटारिया ने पत्रिका के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए जोर दिया कि सरकार, नगर निगम व यूआईटी तो काम कर रहे है लेकिन लोगों को भी साथ देना होगा।

AMRITAM jalam campaign in udaipur

वरिष्ठजन, बच्चे, युवा और बड़े सब जुटे हुए थे तो महिलाएं और बालिकाएं भी पीछे नहीं थी।

AMRITAM jalam campaign in udaipur

सभी जोश के साथ इस अभियान में जुटे और नहर को साफ करने में पूरी मेहनत लगा दी।

AMRITAM jalam campaign in udaipur

जिला कलक्टर बिष्ण्ुाचरण मल्लिक ने श्रमदान करते हुए कहा कि इस अभियान में वे प्रशासन व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी जोड़ेंगे। मल्लिक ने शिक्षक नेता शेरसिंह चौहान से भी कहा कि और अधिक कर्मचारियों को इससे जोड़े इसके लिए एक संयुक्त बैठक बुलाकर अंतिम रूप दिया जाए।

AMRITAM jalam campaign in udaipur

राजस्थान पत्रिका और पत्रिका टीम की टीम ने भी श्रमदान में भाग लिया।

AMRITAM jalam campaign in udaipur

एक-एक हाथ कचरे से भरी तगारी को आगे बढ़ाते हुए बाहर निकालने में लग गया तो करीब दो घंटे के अंतराल में नहर का वह भाग चमक उठा जिस पर श्रमदान किया था।

AMRITAM jalam campaign in udaipur

वरिष्ठजन, बच्चे, युवा और बड़े सब जुटे हुए थे तो महिलाएं और बालिकाएं भी पीछे नहीं थी।

AMRITAM jalam campaign in udaipur