3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को रास आयी लेकसिटी, सुबह सवेरे चले झीलों की सैर पर, देखें तस्वीरें

उदयपुर. रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करने के बाद आज सुबह नीतिश कुमार ने फतहसागर मे बोटिंग का आनंद लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 30 May 2018, 5:35 PM IST

 Bihar Cm Nitish Kumar Boat Ride In Lake Fatehsagar, Udaipur

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार आज बांसवाड़ा मेंं है। नीतिश कुमार कल शाम को ही उदयपुर पहुंच गए थे। रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करने के बाद आज सुबह नीतिश कुमार ने फतहसागर मे बोटिंग का आनंद लिया। उसके बाद वह बांसवाड़ा गए।बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार आज बांसवाड़ा में जदयू के कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे।

 Bihar Cm Nitish Kumar Boat Ride In Lake Fatehsagar, Udaipur

नीतिश कुमार कल शाम को उदयपुर आए और रात को सर्किट हाउस मे ठहरे। आज सुबह 7 बजे फतेह सागर झील में उन्होंंने नाैैकाविहार का आनंद लिया ।

 Bihar Cm Nitish Kumar Boat Ride In Lake Fatehsagar, Udaipur

आरटीडीसी की ओर से संचालित एमएम ट्र्रावेल्‍स की 20 सीटर बोट में बिहार के मुख्यमंत्री के साथ जदयू राजस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

 Bihar Cm Nitish Kumar Boat Ride In Lake Fatehsagar, Udaipur

हालांकि पूर्व में बिहार के सीएम की नोकाविहार का कोई कार्यक्रम नही था लेकिन ऐसे में अचानक सीएम ने नोकाविहार की इच्छा जता दी जिस पर आनन फानन में प्रशासनिक अधिकारी और जदयू पदाधिकारी नीतिश कुमार को बोटिंग कराने की व्यवस्था मे लग गए।

 Bihar Cm Nitish Kumar Boat Ride In Lake Fatehsagar, Udaipur

अमूमन फतेहसागर पर बोर्टिंग का समय सुबह साढे 8 बजे का है लेकिन बिहार के सीएम के लिए यह व्यवस्था 7 बजे कराई गई।

 Bihar Cm Nitish Kumar Boat Ride In Lake Fatehsagar, Udaipur

इस दौरान हर खासो आम को फतेहसागर झील और झील किनारे से दूर रखा गया लेकिन सीएम की बोर्टिंग वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में जरूर कैद हो गई।

 Bihar Cm Nitish Kumar Boat Ride In Lake Fatehsagar, Udaipur

करीब 20 मिनट तक नीतीश कुमार ने फतेहसागर झील में बोटिंग की और उसके बाद सडक मार्ग से सीधे ही बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए ।