
इस अवसर पर रचनात्मक प्रतिभागियों के कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें पाई क्लासेज के दौरान सीखा गया क्रिएटिव वर्क शहरवासियों को देखने का मौका मिला। इनकी सुंदरता के पीछे सभी प्रतिभागियों की मेहनत छुपी हुई थी जिन्होंने उसे ऐसा बनाया।

नन्हे और युवा प्रतिभागियों में से किसी ने वेस्टर्न डांस तो किसी ने क्लासिकल व फोक डांस किया। इसी तरह, बॉलीवुड और हिपहॉप ने अलग समां बांध दिया।

हर डांस नम्बर पर प्रतिभागियों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी रह-रहकर झूम रहे थे। इसके अलावा एंकरिंग, गिटार, ढोलक आदि विधाओं के प्रतिभागियों ने अपने हुनर के जलवे दिखाए।

जहां बड़े अपने जलवे दिखा रहे थे तो नन्हे-मुन्ने भी कहां पीछे रहने वाले थे, सभी ने अपने डांस व दूसरी कलाओं का प्रदर्शन कर सभी को अभिभूत कर दिया।

पाई क्लासेज में कई प्रतिभागी ऐसे थे जिनका परिचय इसी दौरान हुआ था। इतने दिनों के साथ ने उन्हें अनजान से दोस्त बना दिया था। इसलिए क्लासेज खत्म होने से उन्हें ना मिल पाने का अफसोस था। पर, जो दोस्ती कायम हुई है उसे हमेशा वैसा ही बनाए रखने का संकल्प लिए एेसे दोस्तों ने एक दूजे के साथ सेल्फी खींच अपनी यादें भी सहेजी। कार्यक्रम के दौरान गिटार की प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स।

डांस की प्रस्तुति देती हुई प्रतिभागी

कई पेरेंट्स ने अपने बच्चों की परफॉर्मेंस को कैमरे और मोबाइल में भी कैद किया, तो कइयों की प्रतिभा के जलवे उनके दोस्तों और परिजनों ने हैंडीकैम में रिकॉर्ड किए।

पेंटिंग, स्कैचिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फोटोग्राफी, ज्वैलरी डिजाइनिंग, पॉट डिजाइनिंग, क्ले मॉडलिंग आदि के तहत बनाई गई सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। कई सामग्रियों को देख कर कइयों को इनके रेडिमेड होने का भ्रम भी हुआ।

बेस्ट स्टूडेंट्स रहे प्रतिभागी