30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस से ज्यादा स्मार्ट उचक्के, एटीएम कार्ड चोरी व हैक कर लोगों के साथ यूं कर रहे ठगी, पुलिस को भनक तक नहीं लग रही

आईटी से अनभिज्ञ पुलिस, उचक्कों को हर तोड़ पता, उचक्कों को पकडऩा तो दूर टे्रस भी नहीं पा रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mohammed Iliyas

•

Updated: 20 Nov 2017, 2:47 PM IST

atm card hacking

उदयपुर . एटीएम कार्ड चोरी व हैक कर शहर में कई लोगों के साथ ठगी होने के बावजूद आईटी से अनभिज्ञ पुलिस उचक्कों को पकडऩा तो दूर उन्हें ट्रेस भी नहीं कर पा रही। 15 दिन पहले भी उचक्के एन्थ्रोपॉलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हुए शहर के एक वृद्ध दम्पती का ट्रेन से बैग पार कर लिया। बैग में सात बैंकों के एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। आरोपितों ने इनमें से कैनरा बैंक के एटीएम से करीब 47 हजार रुपए निकालते हुए हरियाणा में ऑनलाइन शॉपिंग भी की। इस पूरे गड़बड़झाला में बैंक की भी घोर लापरवाही रही।

बेदला-बडग़ांव लिंक रोड स्थित नंदाविला निवासी मोनोदीप नंदा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके पिता दिलीप नंदा व मां मन्दिरा गत 13 अक्टूबर को उदयपुर से शालीमार एक्सप्रेस से कोलकाता गए थे। मां के पास हैंडबैग था, जिसे उन्होंने सूटकेस में रख दिया, उचक्कों ने उसे रास्ते में निकाल लिया। कोलकाता पहुंचे तो उन्हें वह बैग नहीं मिला। वह उदयपुर ही समझकर किसी को जानकारी नहीं दी। 4 नवम्बर को वह जब लौटे तो उन्हें बैग यहां भी नहीं मिला। इस बीच बैग में रखे सात एटीएम में से उचक्कों ने एक एटीएम से कोलकाता में अलग -अलग समय में राशि निकाल ली। उसके बाद उन्होंने हरियाणा के फतहबाद व तोहाना में ऑनलाइन खरीदारी भी की।

READ MORE : कभी बंदी नहीं बनाए गए थे रावल रत्नसिंह, जानिए रावल रत्नसिंह से जुड़ी कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण बातें..


एटीएम कार्ड बदला, खाते से चुराए 80 हजार रुपए

जावर माइंस. कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के काउंटर पर एक उपभोक्ता को चकमा देकर बदमाश ने एटीएम कार्ड बदल लिया। फिर उसके खाते से 80 हजार रुपए चुरा लिए। थानाधिकारी शंभूसिंह ने बताया कि गत 13 नवम्बर को पलोदड़ा पंचायत के कबिती खेड़ा निवासी शिवराम मीणा इस घटना का शिकार हुआ। अहम सुराग मिले हैं। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नकद निकासी उदयपुर शहर के दो एटीएम काउंटर से की गई थी।