
भीण्डर. भीण्डर नगरपालिका की ओर से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र को पूर्व पालिकाध्यक्ष गोवद्र्धनलाल भोई सहित 4 पार्षदों और मनोनीत पार्षदों ने लौटा दिया।
READ MORE : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में चेतावनी, फिल्म रिलीज हुई तो जौहर ही नहीं साका भी...रणधीर सिंह
उनका कहना है कि सरकार ने उपाध्यक्ष पद पर काबिज गिरीश सोनी को निलम्बित कर रखा है। जिससे उपाध्यक्ष पद रिक्त है, लेकिन आमंत्रण पत्र पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व समस्त पार्षदगण लिखा है, जो अनुचित है। जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र नगरपालिका प्रशासन की ओर से सभी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों को भेजा जाता है।
इस बार भी आमंत्रण पत्र प्रकाशित करवा कर भेजे गए, लेकिन उपाध्यक्ष के निलम्बन से पद रिक्त होने के बावजूद सरकारी आमंत्रण पत्र में उपाध्यक्ष पद का उल्लेख किया गया है। जिसको लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष भोई ने पालिका अध्यक्ष हेमंत तेली पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि निलम्बित हो चुके सदस्य से पद रिक्त होने के बावजूद पद नाम प्रकाशित करवाया है। वहीं निलम्बित सदस्य को पालिका अध्यक्ष प्रतिदिन चैम्बर में बैठाकर रखते हैं। पालिका में आने वाली हर पत्रावली से लेकर सरकारी आदेशों, गोपनीय पत्रों को उसके हवाले करते हैं। पालिका कर्मचारियों को भी अध्यक्ष के बजाएं उपाध्यक्ष निर्देशित करते हैं, जो विधि अनुसार गलत है।
इन्होंने लौटाया आमंत्रण
वहीं निलम्बित सदस्य को पालिका अध्यक्ष प्रतिदिन चैम्बर में बैठाकर रखते हैं। पालिका में आने वाली हर पत्रावली से लेकर सरकारी आदेशों, गोपनीय पत्रों को उसके हवाले करते हैं। पालिका कर्मचारी की ओर से आमंत्रण पत्र देने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व पार्षद भोई, पार्षद मगनीराम रेगर, दलीचन्द्र खारोल, महिला पार्षद ललिता रेगर, मनोनीत पार्षद बालमुकुन्द चौबीसा, इन्द्रलाल जैन, देवीलाल मीणा, सलीम मोहम्मद ने आमंत्रण पत्र लौटा दिए।
Published on:
23 Jan 2018 07:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
