
रेलमगरा. डीएवी संगठन की ओर से जयपुर और कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा में संचालित डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 43 पदक जीते। शानदार प्रदर्शन के आधार पर कई प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं डीएवी पब्लिक स्कूल कोटा और छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं डीएवी सेंटेनरी स्कूल जयपुर में हुईं। संस्था प्रधान डॉ. क्रांति सिंह ने बताया कि अंडर-17 फुटबॉल में अहम शक्या, आशुतोष सिंह, पीयूष राज, विरेन चनाल, प्रेम कुमार, जसवीर सिंह, पुष्कर, मानस, शौर्य प्रताप, अनुराग बी., अनुराग कुमार, चंद्रवीर सिंह, कर्तव्य राज सिंह, आफताब आलम और लावण्या सोनी विजयी रहे। टेबल टेनिस अंडर-14 में सिद्धार्थ सोनी, हितांश चतुर्वेदी और अभिजीत महतो ने स्वर्ण पदक जीते। एथलेटिक्स में निधिष चतुर्वेदी, शुभम सिंह, उत्सव कुमार और कृष्णपाल सिंह ने रजत पदक जीते। अंडर-17 में एकाग्र सोनी तथा अंडर-19 में प्रिंस जाट व कृष्णा टांक ने कांस्य पदक जीते। शतरंज में शौर्या तातेड़, पुनीत जाट, पूरण सिंह राव व दिव्यांश सोनी, स्केटिंग में तनिष्क टांक व प्रत्यांश सालवी तथा एथलेटिक्स बालिका वर्ग में उर्वशी जाट, मान्या अग्रवाल, चार्वी अग्रवाल, सोनल कुंवर, कनिष्का शेखावत, प्रिया सिनसिनवार व दर्शना पुरोहित ने पदक हासिल किए। पदक जीतकर दरीबा पहुंचे खिलाड़ियों का विद्यालय के शिक्षकों ने सम्मान किया।
पदक जीतकर दरीबा पहुंचे खिलाड़ियों का विद्यालय के शिक्षकों ने सम्मान किया।
Updated on:
05 Sept 2026 04:23 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:00 am
