26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के भाजपा विधायक का ऑफिसियल फेसबुक पेज हुआ हैक, अपलोड किए वीडियो, एसपी से शिकायत

उदयपुर ग्रामीण सीट से विधायक फूलसिंह मीणा का फेसबुक पेज हैक हो गया है। हैकर ने पेज के राइट्स अपने पास लेते हुए उस पर अलग-अलग तरह के वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 26 Dec 2023, 3:12 PM IST

New Bjp President in Rajathan : भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेशाध्यक्ष, जानिए कौन से नाम दौड़ में आगे

New Bjp President in Rajathan : भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेशाध्यक्ष, जानिए कौन से नाम दौड़ में आगे

उदयपुर ग्रामीण सीट से विधायक फूलसिंह मीणा का फेसबुक पेज हैक हो गया है। हैकर ने पेज के राइट्स अपने पास लेते हुए उस पर अलग-अलग तरह के वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। दो दिन में पेज की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर हैकिंग का पता चला तो विधायक मीणा ने जिला पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है। विधायक मीणा ने एसपी भुवन भूषण यादव को पत्र लिखा, जिसमें बताया कि 23 दिसम्बर को हैकर ने ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर लिया। हैकर ने एडमिन राइट्स भी ले लिए और फिर अवांछित वीडियो अपलोड करने लगा। दो दिन के दरमियान दो से अधिक वीडियो अपलोड किए गए, जिनमें फिल्मी और आपत्तिजनक वीडियो भी अपलोड किए गए। विधायक ने फेसबुक टीम को भी इसकी शिकायत की है। गौरतलब है कि विधायक मीणा के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 35 हजार से ज्यादा फॉलोअर जुड़े हुए हैं। विधायक अपने सहयोगी के माध्यम से अपनी राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट इस पेज पर अपलोड करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Viral Video: हॉलीवुड सिंगर दुआ लीपा पहुंची राजस्थान, उदयपुर में घूमा सिटी पैलेस

पहले भी हुई ठगी
विधायक मीणा के साथ पूर्व में भी हैकिंग की घटना हो चुकी है। बदमाश ने विधायक मीणा का फोटो इस्तेमाल करते हुए उनके परिचितों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे। मैसेज से रुपए की मांग की गई। कुछ लोगों ने तो विधायक मीणा ही मानकर रुपए ट्रांसफर भी कर दिए। विधायक की ओर से ठगी का शिकार होने से बचने की अपील की गई तो माजरा समझ में आया।