6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: कांग्रेस ने राजस्थान के इस जिले की 8 में से 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, भाजपा में कड़ी उलझी

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी दूसरी सूची में उदयपुर जिले की तीन सीटों पर नाम तय हुए हैं। एक नाम पहली सूची में आ चुका है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी दूसरी सूची में उदयपुर जिले की तीन सीटों पर नाम तय हुए हैं। सलूम्बर से एक बार फिर रघुवीर मीणा, खेरवाड़ा से विधायक डॉ. दयाराम परमार और मावली से पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी पर भरोसा जताया है। पहली सूची में महज वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत का नाम था। लिहाजा अब तक 8 में से 4 सीटों पर नाम तय हो चुके हैं, जिनमें 2 विधायक और 2 पूर्व विधायक हैं।

कांग्रेस जिले में मावली और वल्लभनगर सीटों पर नाम तय कर चुकी है, जबकि इन दोनों सीटों को लेकर भाजपा में कड़ी उलझी हुई है। खेरवाड़ा और सलूम्बर ऐसी सीटें हैं, जहां दोनों पार्टियों से फिर वही प्रत्याशी आमने-सामने होंगे, जो पिछले चुनाव में थे। प्रत्याशियों के नाम तय होने के बाद समर्थकों में भारी खुशी दिखी। कहीं आतिशबाजी तो कहीं मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई।

सलूम्बर : रघुवीर पर ही भरोसा

सलूम्बर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर रघुवीरसिंह मीणा पर ही भरोसा जताया है। वे 2008 के चुनाव में विधायक बने थे। इसके बाद वे सांसद चुने गए तो सीट पर उपचुनाव हुए, जिसमें उनकी पत्नी बसंती देवी विधायक बनी। इसके बाद 2013 के चुनाव में बसंती देवी हारी, वहीं पिछले चुनाव में रघुवीर भी हार गए थे।

रघुवीर बोले

कांग्रेस हाइकमान ने मौका दिया, आभारी हूं। जिस विश्वास से टिकट दिया है, उस पर खरा उतरेंगे। जिस भावना से पहले काम किया है, उसी तरह विकास कार्य करते रहेंगे।

ये भी थे दावेदार

रघुवीर मीणा के अलावा सलूम्बर से रेशमा मीणा भी दावेदार थीं। वे पहले भी रघुवीर के सामने बागी हो चुकी हैं।

खेरवाड़ा : 7वीं बार चुनाव मैदान में दयाराम

खेरवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर वर्तमान विधायक डॉ. दयाराम परमार पर भरोसा जताया है। उन्हें 7वीं बार मौका दिया है। पिछले 6 बार के चुनावों में से वे दो बार हारे थे, जबकि 4 बार विधायक चुने गए। इसमें से वे दो बार मंत्री भी रहे थे। डॉ. परमार कांग्रेस के वरिष्ठ और उच्च शिक्षित नेता हैं।

दयाराम बोले

पार्टी ने काबिल समझकर टिकट दिया, आभारी हूं। पहले भी चुनाव लड़ा और जीता। हर बार पार्टी और जनता के लिए समर्पित होकर काम करता रहा हूं।

ये भी थे दावेदार

डॉ. दयाराम परमार के अलावा खेरवाड़ा सीट से बंशीलाल मीणा, कालूराम मीणा भी दावेदारी कर रहे थे।

मावली : चौथी बार पुष्कर को मौका

मावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक और वर्तमान में प्रधान पुष्कर लाल डांगी पर भरोसा जताया है। उन्हें चौथी बार टिकट मिला है। वे एक बार विधायक रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उनकी जगह लालसिंह झाला को टिकट दिया था और फिर बदलकर पुष्कर डांगी को देना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक रहा था।

पुष्कर बोले -
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार, जिन्होंने मुझ किसान परिवार के व्यक्ति को फिर मौका दिया। पार्टी ने चौथी बार मौका दिया है, खरा उतरुंगा।

ये भी थे दावेदार -

सुरेश सुथार, जगदीशराज श्रीमाली, गोवर्धनसिंह चौहान, गोपालसिंह चौहान, राजेंद्र गोखरू, लव पुरोहित।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल के धुर विरोधी ओपी हुड़ला को यहां से मिला टिकट, भाजपा इनको दे सकती है टिकट

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव, टिकट मिलने के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया ऐसा दावा


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग