राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जयपुर शहर के किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान और सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया है। अभी जयपुर शहर की हवामहल, बगरू, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर और आमेर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है।