
Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थाान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में 15 मंत्री, एक उप मुख्य सचेतक और 14 कांग्रेस विधायकों को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित 2 नए चेहरों को शामिल किया गया है। सत्ता संघर्ष में कांग्रेस सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिए हैं।
इस तरह अब तक कांग्रेस ने 76 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। अभी तक किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा गया। हालांकि रामगढ़ विधायक साफिया की जगह उनके पति जुबेर खान और नौखा सीट पर रामेश्वर डूडी की बीमारी के चलते उनकी पत्नी सुशीला डूडी को टिकट दिया गया है। दो हारी हुई सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं, इनमें सोजत सीट पर पूर्व मुख्य सचिव निरर्जन आर्य और सूरतगढ़ में डूंगरराम गेदर को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने दूसरी सूची में 15 मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें गोविंदराम मेघवाल, बीडी कल्ला, विजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र सिंह यादव, प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुंतला रावत, विश्वेंद्र सिंह, भजनलाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, परसादी लाल मीणा, सुखराम बिश्नोई, अर्जुन सिंह बामनिया, उदयलाल आंजना, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया के नाम शामिल हैं।
अमीन कागजी, रफीक खान, जगदीश चंद्र जांगिड़, गुरमीत सिंह कुन्नर, विनोद कुमार चौधरी, अनिल कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, हाकम अली, सुरेश मोदी, रोहित बोहरा, अशोक बैरवा, रघु शर्मा, मेवाराम जैन, दयाराम परमार और उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी।
सत्ता संघर्ष में कांग्रेस सरकार को बचाने वाले 5 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिए गए हैं। इनमें बाबूलाल नागर, खुशवीर सिंह जोजावर, संयम लोढ़ा, लक्ष्मण मीणा, ओम प्रकाश हुड़ला शामिल है। सूची में दो नाम ऐसे हैं, जहां पति की जगह पत्नी और पत्नी की जगह पति को टिकट दिया गया है। इनमें रामगढ़ विधानसभा से विधायक साफिया की जगह पति जुबेर खान और इसी तरह पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की जगह उनकी पत्नी सुशीला डूडी को उम्मीदवार बनाया है।
दूसरी सूची में पार्टी ने जयपुर शहर के किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान और सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास को फिर से प्रत्याशी बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि अमीन कागजी और रफीक खान के विरोध को दरकिनार करते पार्टी ने फिर उन पर दांव खेला है। इन दोनों के खिलाफ अन्य दावेदारों ने मोर्चा खोल रखा था। अमीन कागजी के विरोध में जयपुर से दिल्ली तक प्रदर्शन हो चुके हैं। हालांकि तीनों ही सीटों पर बीते चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
1. सादुलशहर-जगदीश चंद्र जांगिड़
2. करणपुर-गुरमीत सिंह कुनर
3. सूरतगढ़ - डूंगर राम गेदर
4. हनुमानगढ़-विनोद कुमार चौधरी
5. खाजूवाला-एससी - गोविंद राम मेघवाल
6. बीकानेर पश्चिम - डॉ. बुलाकी दास कल्ला
7. नोखा - सुशीला डूडी
8. सरदारशहर-अनिल कुमार शर्मा
9. झुंझुनूं-बृजेन्द्र सिंह ओला
10. नवलगढ़-डॉ. राजकुमार शर्मा
11. फ़तेहपुर-हाकम अली
12. नीमकाथाना - सुरेश मोदी
13. कोटपूतली-राजेन्द्र सिंह यादव
14. दूदू-एससी - बाबू लाल नगर
15. किशन पोल - अमीन कागज़ी
16. आदर्श नगर - रफीक खान
17. बस्सी-एसटी - लक्ष्मण मीना
18. बानसूर - शकुंतला रावत
19. रामगढ़-जुबेर खान
20. डीग-कुम्हेर-विश्वेन्द्र सिंह
21. वैर-एससी-भजन लाल जाटव
22. राजाखेड़ा-रोहित बोहरा
23. महुवा-ओम प्रकाश हुडला
24. दौसा-मुरारी लाल मीना
25. लालसोट-एसटी - परसादी लाल मीना
26. खंडार (एसी)- अशोक बैरवा
27. पुष्कर-नसीम अख्तर इंसाफ
28. केकड़ी- रघु शर्मा
28. नावां- महेंद्र चौधरी
30. सोजत (एससी)- निरंजन आर्य
31. मारवाड़ जंक्शन- खुशवीर सिंह
32. बाड़मेर- मेवाराम जैन
33. सांचौर - सुखराम विश्नोई
34. सिरोही- संयम लोढ़ा
35. खेरवाड़ा (एसटी)- डॉ. दयाराम परमार
36. मावली- पुष्कर लाल डांगी
37. सलूंबर (एसटी)- रघुवीर सिंह मीणा
38. घाटोल (एसटी)- नानालाल निमामा
39. बांसवाड़ा (एसटी)- अर्जुनसिंह बामनिया
40. निम्बाहेड़ा- उदय लाल आंजना
41. मांडल- रामलाल जाट
42. अंता- प्रमोद जैन भाया
43. सिविल लाइन्स - प्रताप सिंह खाचरियावास
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
23 Oct 2023, 9:27 AM IST
Published on:
22 Oct 2023, 10:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़




