भाजपा महवा से किसे देगी टिकट?
सत्ता संघर्ष में कांग्रेस सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 निर्दलीय विधायकों को टिकट दिए गए हैं। महवा विधानसभा सीट से किरोड़ीलाल मीणा के धुर विरोधी माने जाने वाले निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला को टिकट दिया गया है। महवा में भाजपा हुड़ला के सामने किरोड़ीलाल मीणा के भतीजे राजेंद्र मीणा को मैदान में उतार सकती है। हालांकि देखने वाली बात होगी भाजपा किसको टिकट देगी। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अजय बोहरा को मैदान में उतारा था, लेकिन वो हार गए थे।