5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन…भाइयों ने भी संकट की घड़ी में साथ निभाने का किया वादा

ww.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
Rakshabandhan festival

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन...भाइयों ने भी संकट की घड़ी में साथ निभाने का किया वादा

धीरेंद्र जोशी. उदयपुर. रक्षाबंधन का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दिन बहनों ने रंगबिरंगे धागे भाइयों की कलाई पर बांधकर रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को हर संकट की घड़ी में साथ निभाने का वचन दिया। पर्व को लेकर सुबह से देर रात तक शहर में रौनक रही।रक्षाबंधन को लेकर शहर में सुबह से विशेष रौनक रही। इस पर्व का बहनों और भाइयों को इंतजार रहता है। पर्व को लेकर सभी घरों में विशेष रौनक रही। परिवार के सभी सदस्य एक जगह एकत्रित हुए। हंसी-खुशी के माहौल में बहनों ने शुभमुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर भाइयों ने बहनों को सुख-दुख में साथ देने का वचन देते हुए सामर्थ अनुसार उपहार भेंट किए।

बच्चों में दिखा विशेष उत्साह
रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चों के लिए विभिन्न कार्टून की राखियों के साथ ही लाइट, बे्रसलेट, घड़ी वाली राखियों ने बच्चों को खूब लुभाया। इधर बच्चों में उपहार को लेकर भी खासा उत्साह रहा। भुवा, मासी, ताऊ, चाचा आदि ने बच्चों को चॉकलेट, कपड़े, खिलौने आदि उपहार भी भेंट किए।

मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रविवार सुबह से दोपहर तक मिठाइयों की दुकानों पर विशेष भीड़ रही। पर्व पर मिठाई के आदान-प्रदान की परंपरा होने से मिठाइयों की अधिक बिक्री हुई। बहनों ने अपने भाइयों की पसंद की मिठाई खरीदी। कुछ बहनों ने भाइयों को मिठाई की जगह चॉकलेट खिलाई।

READ MORE : अब एमबी अधीक्षक ने दिखाई 'दबंगई...हाथीपोल थाने में दर्ज हुआ परिवाद

बसों में रही विशेष भीड़
रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा करवाई गई। मुफ्त यात्रा शनिवार मध्यरात्रि 12 बजे से रविवार मध्यरात्रि12 बजे तक रही। एेसे में रोडवेज बसों में महिलाओं की खासी भीड़ रही। सुबह से बस स्टैंड पर महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया। कई महिलाएं देर रात को पुन: रोडवेज की बसों से ही लौटी।