25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : सलमान खान के कमेंट से वाल्‍मीकि समाज हुआ खफा, उदयपुर में रैली निकाल किया प्रदर्शन

सलमान खान और शिल्‍पा शेट्टी के जातिसूचक शब्द का इस्‍तेमाल करने पर वाल्‍मीकि समाज हुआ नाराज

2 min read
Google source verification
protest against salman khan

उदयपुर . शहर में शुक्रवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने फ़िल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। समाज के लोग दोपहर को बाबा साहेब अंबेडकर चौराहे से नारेबाजी करते कलेक्टरी पहुंचे। कलेक्टरी पहुंच कर प्रदर्शन किया व पुतला फूंका।

समाज के लोगों का कहना है कि फ़िल्म अभिनेता व अभिनेत्री ने एक टीवी साक्षात्कार के दौरान जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया है जिससे सम्पूर्ण वाल्मीकि समाज का जातिगत अपमान हुआ है। उन्होंने उन दोनों पर मुकदमा चलाने की व गिरफ्तार करने की मांग की है । जानकारी के अनुसार, यह शिकायत एक वीडियो के खिलाफ हुआ है जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान और शिल्‍पा शेट्टी जातिसूचक शब्द का इस्‍तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इस शब्द से वाल्मीकि समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अपनी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का प्रमोशन करने के दौरान सलमान खान ने अपने डांस के टैलेंट को नापते हुए जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल किया। वहीं शिल्‍पा शेट्टी ने भी यह बताने के लिए कि वह घर पर कैसी दिखती हैं, इसी जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल किया।

READ MORE : VIDEO चिकित्सक हड़ताल का चौथा दिन: 5 दिन में इतने मरीजों की हुई मौत, हर तरफ हालात बेकाबू

एमजी की छात्राओं का प्रदर्शन

उदयपुर में चेतक सर्कल पर समुदाय विशेष के लोगों द्धारा भड़काउ नारेबाजी के विरोध में शुक्रवार को एमजी काॅलेज की छात्राओं ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। एमजी काॅलेज की छात्राओं ने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए इस घटना का विरोध किया। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ता है। छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि राजमसंद में बंगाली श्रमिक की हत्या के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने चेतक पर भडकाऊ नारेबाजी कर दी । उससे माहौल खराब हो गया जिससे उदयुपर में धारा 144 लगानी पड़ी थी। अब माहौल सब तरफ शांत है लेकिन ज्ञापनों का दौर चल रहा है।