5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की अलग-अलग आदिवासी संस्कृति का उदयपुर में हुआ यादगार मिलन

scout guide पांच दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति स्काउट गाइड मिनी जम्बूरी का तीसरा दिन
2 min read
Google source verification
देश की अलग-अलग आदिवासी संस्कृति का उदयपुर में हुआ यादगार मिलन

देश की अलग-अलग आदिवासी संस्कृति का उदयपुर में हुआ यादगार मिलन

उदयपुर. scout guide महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, राज्य मुख्यालयके तत्वावधान में शहर के उदयनिवास में चल रही पांच दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति स्काउट गाइड मिनी जम्बूरी के तीसरे दिन की गतिविधियां रोमांचक रही। अलग-अलग राज्यों की जनजाति संस्कृति से जुड़ी कलाएं व संस्कृतियों ने अतिथियों को आकर्षित किया। दर्शकों की उपस्थिति में जनजाति स्काउट/ गाइड ने ऐसी आकर्षित और रंगारंग प्रस्तुतियां दी कि देखने वाला हर चेहरा दंग दिखाई दिया। जनजाति समाज की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मिलान यादगार पलों में शामिल हो गया। इससे पहले नगर निगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रिद्विमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर कोठारी ने कहा कि देश में विविधता में एकता है। यह एकता इसी प्रकार के शिविरों में दिखाई देती है। एडीजे शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जनजाति कलाओं का संरक्षण व संवर्धन होता है। ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक कौशल का हस्तांतरण भी देखना सुखद है। उन्होंने प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए जनजाति स्काउट.गाइड की ओर तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन किया। जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज जानी, पक्षी विशेषज्ञ विनय दवे ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस मौके पर जंबूरी निदेशक गोपाराम माली ने अतिथियों को शिविर में हो रही साहसिक गतिविधि यथा कमाण्डो ब्रिज, मंकी ब्रिज, कमाण्डो क्रोसिंग, बेलेन्सिंग, मंकी क्रोलिंग, टायर वाल, टायर चिमनी, टायर टनल, पतंग उड़ाना, टचिंग पाइन्ट, गन शूटिंग, तीरंदाजी, ब्लाइण्ड ट्रेल, जीप लाइन एवं अन्य विषयक जानकारी दी। दिलीप कुमार माथुर सहायक राज्य संगठन आयुक्त, एलआर शर्मा, सुरेन्द्रकुमार पाण्डे, छैलबिहारी शर्मा, दीपेश शर्मा, महेश कालावत, गोविन्द मीणा, सवाईसिंह, सीओ स्काउट गाइड उपस्थित रहे। scout guide संचालन विनोददत्त जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट कोटा ने किया।