5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्ड क्लब में शुरू होगा टी20 मुकाबला…ये टीमें आएंगी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर. क्रिकेट के प्रति शहर के डॉक्टर्स में भी कम जुनून नहीं है। इसकी बानगी मिलेगी डॉक्टर्स टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में, जिसकी शुरुआत शनिवार को शहर के फील्ड क्लब मैदान पर होगी। खास बात यह है कि सभी मैच वीकेंड में खेले जाएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश जैन ने बताया कि टूर्नामेंट डॉ. मुकेश कोठारी की स्मृति में कराया जा रहा है, जिसमें शहर के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों के एमबीबीएस डॉक्टर तो शामिल होंगे ही, छात्र भी भाग ले सकेंगे। शुभारंभ उद्घाटन समारोह सुबह साढ़े आठ बजे होगा। इसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर डॉ. रघुवीरसिंह राठौड़ बतौर अतिथि शामिल होंगे।

READ MORE : बजरी माफियाओं का गढ़ बन गई यह नदी..पंचनामे तक सिमटे अफसर

आयोजन समिति के डॉ. भगवान विश्नोई ने बताया कि टूर्नामेंट में पीएमसीएच, अनंता, जीबीएच, मेडिसेंटर, कनक हॉस्पिटल के अलावा नीलेश मल्टीस्पेशिएलिटी व एसओटीसी की टीमों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। राउंड रॉबिन लीग फॉरमेट में हर टीम पांच मैच खेलेगी। हर शनिवार और रविवार को तीन-तीन मैच होंगे। फाइनल मैच 25 नवंबर को होगा। आयोजन सचिव डॉ. राहुल मंगल ने बताया कि टीमों के प्रशिक्षक पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं, जबकि मैनेजर राज्य स्तर पर खेल चुके क्रिकेटर हैं। सभी टीमों का खास ड्रेस कोड भी रखा गया है और स्कोरिंग ऑनलाइन की जाएगी।