
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
एक बार फिर से उदयपुर ने अपनी खूबसूरती का डंका पूरी दुनिया में बजाया है। शहर का नाम दुनिया के 10 बेहतरीन शहरों की सूची में शामिल किया गया है। दरअसल, ट्रेवल एंड लेजर मैग्जीन के 2022 के सर्वे के परिणाम जारी हुए हैं। इसमें वर्ल्ड की टॉप 10 बेस्ट सिटीज की सूची में भारत के दो शहरों को शामिल किया गया है। इनमें जयपुर को 8वां स्थान और उदयपुर को 10वां स्थान मिला है। गौरतलब है कि इसी साल उदयपुर को सोलो ट्रेवलर्स के लिए भी सेफ शहर माना गया है। साथ ही एमएसएन की ओर से अगस्त व सितंबर के महीने यानी शोल्डर सीजन के लिए भी उदयपुर को एशिया की टॉप सिटीज में पहला स्थान मिला था।
एशिया के टॉप 15 बेस्ट सिटीज में भी उदयपुर व जयपुर
इसी मैग्जीन की ओर से एशिया के टॉप 15 बेहतरीन शहरों की सूची भी जारी की गई है। इसमें जयपुर का तीसरा और उदयपुर का पांचवां स्थान है। इस सूची में टॉप शहर उबुद इंडोनेशिया को माना गया है जिसका स्काेर 91.73 रहा। वहीं, दूसरे स्थान पर 90.70 स्काेर के साथ चियांग मे, थाईलैंड रहा। तीसरे स्थान पर आए जयपुर का स्काेर 90.67 रहा। चौथे स्थान पर ओसाका, जापान रहा जिसका स्कोर 90.35 और पांचवें स्थान पर रहे उदयपुर का स्कोर 90.22 रहा है।
दुनिया की टॉप 10 बेहतरीन शहर व स्काेर
1. ओक्साका, मैक्सिको - 92.96
2. सेन मिगेल डि अलेंदे, मैक्सिको - 91.77
3. उबुद, इंडोनेशिया - 91.73
4. फ्लोरेंस, इटली - 91.06
5. इस्तांबुल, टर्की - 90.97
6. मैक्सिको सिटी, मैक्सिको - 90.90
7. चियांग मे, थाईलैंड - 90.70
8. जयपुर, भारत - 90.67
9. ओसाका, जापान - 90.35
10. उदयपुर, भारत - 90.22
Updated on:
15 Jul 2022 09:37 am
Published on:
15 Jul 2022 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
