30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Theft accused arrested चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 17 वारदातें कबूली

Theft accused arrested हिरणमगरी थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 3 Jan 2022, 1:45 AM IST

Theft accused arrested चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 17 वारदातें कबूली

Theft accused arrested चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 17 वारदातें कबूली

Theft accused arrested हिरणमगरी थाना पुलिस ने डीजल चोरी के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने गार्ड के साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया था।

थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया कि आरोपी डांग उमरड़ा निवासी प्रकाश उर्फ पिन्टू उर्फ आतंक पुत्र जीवनलाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने डीजल चोरी और गार्ड से मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपी प्रकाश ने पूछताछ में साथियों के साथ मिलकर शहर के सुखेर, प्रतापनगर, सवीना आदि थाना क्षेत्रों में 17 वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपी चोरी, डकैती के प्रकरणों में पूर्व में भी चालानशुदा रह चुका है। वर्तमान में 6 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में अभी और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है, आरोपी फरार चल रहे हैं, वहीं पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी चोरी का आदतन है, जिसके मामले पूछताछ में खुल रहे हैं। पुलिस प्रकाश उर्फ पिन्टू उर्फ आतंक से और भी वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इस मामले में किया गिरफ्तार
प्रार्थी पारलिया बड़ीसादड़ी (चित्तौडग़ढ़) निवासी पप्पूसिंह पुत्र समरथनसिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि 24 दिसम्बर को वह अरावली इंजीनियर क्रेशर प्लांट उमरड़ा में गार्ड की ड्यूटी पर था। रात एक बजे दो लोग दीवार के पास खड़े थे। आरोपी गेट के पास ही खड़े थे, जिनकी आवाजें सुनाई दे रही थी। उन्हें टोका तो दोनों ने मारपीट की। इस दौरान परिसर में कुछ मजदूर भी सोए हुए थे। मजदूरों के आने पर आरोपी भाग छूटे। बदमाशों ने फैक्ट्री में चोरी की कोशिश की और गार्ड से मारपीट की।