11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लुटेरों ने चाकू दिखा पहले गार्ड को धमकाया और बाद में बंधक बना कर की दफ्तर में लूट

विद्युत निगम के एईएन दफ्तर में बीती रात लुटेरों ने जमकर धमाल मचाई। गार्ड से मारपीट कर बंधक बना लिया और ताला तोड़ स्टोर से सामान लूटा।

2 min read
Google source verification
theft at kurabad

कुराबड़ (गींगला) पसं. कुराबड़ स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम के एईएन दफ्तर में बीती रात लुटेरों ने जमकर धमाल मचाई। लुटेरों ने गार्ड से मारपीट कर बंधक बना लिया और ताला तोड़ स्टोर से सहित सामान लूटा। फिर परिसर में रखे 9 ट्रांसफार्मरों से ऑयल, कॉपर और केबले लूट ले गए।

पुलिस के अनुसार कुराबड़ एईएन आईएम मंसूरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सुरों का गुड़ा मार्ग स्थित निगम के एईएन कार्यालय में रविवार रात लूट की वारदात हुई। सुरक्षाकर्मी कच्छेर निवासी रूपसिंह तैनात था। रात करीब सवा एक बजे बदमाश दीवार फांदकर परिसर में घुसे। गार्ड से मारपीट करते हुए एक कमरे में बंधक बना दिया। बदमाशों ने पूरे परिसर में जमकर धमाल मचाई। स्टोर रूम सहित कक्षों के ताले तोडकऱ छानबीन की। परिसर में रखे 8 सिंगल फेस ट्रांसफार्मर व एक थ्री फेस ट्रांसफार्मर को काटते हुए कॉपर, ऑयल सहित केबले ले गए। सुबह गार्ड ने एईएन मंसूरी को सूचना दी। जेईएन गिरीराज सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। एईएन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


लुुुटेराेें की गैंग में थे 10-15 जने
गार्ड ने बताया कि बदमाशों ने अंदर आकर चाकू दिखाते हुए धमकाया और मारपीट की। गार्ड से मोबाइल भी छीन लिया। पूरे परिसर में 10-15 बदमाश घूम रहे थे। गार्ड का कुराबड़ में प्राथमिक उपचार करवाया गया।

READ MORE : video : राजस्‍थान के इस नेशनल हाइवे के किनारे मिला कटा हाथ, फैली सनसनी, अनसुलझी है पहेली..


क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां
कुराबड़-बंबोरा क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। करीब एक माह पूर्व रतनुपरा गांव में एक साथ 5 जगह चोरियां हुई थी। हाल ही में फीला गांव में दो मकानों से करीब 7 लाख की नकदी और करीब 13 लाख का माल पार हुआ था। इसके बाद वल्लभ गांव में चोरी की वारदात हुई। पुलिस को अभी तक एक भी मामले में सफलता हासिल नहीं हुई है।

सुबह गार्ड ने सूचना दी और मौके पर पहुंचा तो देखा कि स्टोर रूम का ताला तोड़ अंदर सामान बिखेर रखा था। परिसर से ट्रांसफार्मर ऑयल, कॉपर सहित केबलें उठा ले गए। पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

आईएम मंसूरी, एईएन कुराबड़