3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलरी शोरूम से मुर्हूत वाले दिन चोरी करने के आरोपित तीन विदेशी युवकों को जेल भेजा, मुख्‍य आरोप‍ित का नहीं लगा सुराग

मुख्य आरोपित का अब तक पता नहीं, घंटाघर थानाक्षेत्र की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 7 May 2018, 5:52 PM IST

theft

उदयपुर . घंटाघर थाना क्षेत्र के मोती चौहट्टा स्थित मंगल मूर्ति ज्वैलर्स के शो-रूम से मुर्हूत वाले दिन साढ़े पांच तोला सोने की चूडिय़ां चोरी के मामले में मुख्य आरोपित का अभी पता नहीं लगा है, लेकिन वारदात में गिरफ्तार उसके तीन विदेशी साथियों की न्यायालय ने जमानत खारिज कर जेल भेज दिया। सोने के कंगन चोरी के मामले में पुलिस ने तबीलिसी जोर्जिया रूस निवासी बीका पुत्र लिवान वर्कतली, सिमन उर्फ सेम पुत्र अमलेट, जीयोर्जी पुत्र जेेमाली फोकवेरिया को गिरफ्तार किया था। मामले में मुख्य साथी फरार है, जिसके पास सोने के कड़े बताए जा रहे हैं। आरोपितों के विरुद्ध व्यापारी पुरुषोत्तम शर्मा ने चोरी का मामला दर्ज किया था।

यह था मामला

शो-रूम व्यवसायी पुरुषोत्तम शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को शो-रूम का मुहूर्त था। दोपहर को शो-रूम पर दिल्ली नम्बर की एक कार में चार विदेशी आए। आते ही उन्होंने बैंगल्स दिखाने के लिए कहा। उन्हें अलग-अलग बैंगल्स के सेट दिखाए तभी एक विदेशी करीब साढ़े पांच तोले का सेट लेकर कार में बैठ गया। उसी वक्त पता चलते ही रोकना चाहा तो एक विदेशी युवक कार में चालक के साथ तेज गति से फरार हो गया। व्यापारियों ने उसी समय तीन विदेशियों को पकडकऱ पुलिस को सूचना दी। चोरी की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

READ MORE : यहां पांच मिनट में चोरी हो गए 800 ग्राम स्वर्ण आभूषण, सोने के जेवरात गायब देख परिवार के उड़़े़ होश

पांच लाख में निपट मौताणा

कोटड़ा. थाना क्षेत्र के नयावास गांव में शुक्रवार रात विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में रविवार को मौताणा निबटा। कोटड़ा के गांधी मैदान पर दो पक्षों के बीच चल रही समझौता वार्ता 5 लाख रुपए मौताणे पर थमी। बातचीत का सिलसिला शनिवार दोपहर बाद शुरू हुआ। मृतका के पीहर पक्ष की ओर से मौताणे के रूप में 15 लाख रुपए की मांग की गई थी, जो रविवार सवेरे दोनों पक्षों के बीच 5 लाख की सहमति पर पूरी हुई। उसके बाद ही पीहर पक्ष की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम किए जाने के बाद मृतक के ससुराल पक्ष की ओर से पीहर पक्ष को 1 लाख रुपए नकद जाल की राशि के रूप में चुकाए गए। उसके बाद पीहर पक्ष दाह संस्कार के लिए शव लेकर रवाना हुआ।


ये था मामला

कोटड़ा थाना क्षेत्र के नयावास गांव में रहने वाली हिरकी (22) पत्नी राजू ने शुक्रवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कोटड़ा व मांडवा पुलिस की ओर से शव कोटड़ा मोर्चरी में रखवाया गया। हिरकी के पीहर पक्ष को सूचना दी थी। शनिवार दोपहर पीहर पक्ष की ओर से आए लोगों की ओर से मौताणे की मांग कर दी गई। दोनों पक्षों के पंचों के बीच मौताणा राशि को लेकर बातचीत चल रही थी।