2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर की इस नगरपालिका में 30 साल से था भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने ढहाया गढ़

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Google source verification
उदयपुर की इस नगरपालिका में 30 साल से था भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने ढहाया गढ़

उदयपुर की इस नगरपालिका में 30 साल से था भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने ढहाया गढ़


उदयपुर. सलूंबर नगर पालिका परिसर में सुबह नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमे कांग्रेस व भाजपा के अध्यक्ष दावेदार के बीच मतदान हुआ। जिसमे कांग्रेस के पार्षद प्रद्युम्न जैन 9 मत से विजय होकर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पच्चीस वार्ड की सीमा क्षेत्र में विस्तार वाली सलूंबर नगरपालिका के रविवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस से प्रद्युम्न जैन तथा भाजपा से प्रभुलाल जैन के बीच मतदान की प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हुई जिसमे सबसे पहले 11 बजे भाजपा के उम्मीदवार प्रभुलाल जैन समेत 8 पार्षद मतदान के लिए तथा करीब 12 बजकर 10 मिनट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रद्युम्न जैन समेत 15 पार्षद व करीब साढ़े बारह बजे दोनों निर्दलीय पार्षद मतदान केंद्र पर मतदान के लिये पहुंचे। दोपहर दो बजे पहले नगर 25 वार्ड के 25 पार्षदों के मतदान के बाद मतगणना हुई जिसमे कांग्रेस के प्रद्युम्न जैन को 17 मत तथा भाजपा के प्रभुलाल जैन को 8 मत प्राप्त हुये जिसमे दो निर्दलीय पार्षद के सहयोग से कांग्रेस के प्रधुम्न जैन 9 मत से विजय घोषित होकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
-----------
भाजपा का गढ ढहा
नगरपालिका में करीब 30 वर्ष से भाजपा का कब्जा था। 1990 से छह बोर्ड भाजपा के बने लेकिन 30 वर्ष के गढ को ढहा कर कांग्रेस ने नगर के 25 वार्ड मेंसे 15 वार्ड कांग्रेस के जीतकर नगरपालिका पर अपना अध्यक्ष बिठा कर नगर में अस्तित्व कायम किया
--------
निर्दलीय ने दिया समर्थन
अध्यक्ष पद पर प्रद्युम्न जैन को कांग्रेस के 15 पार्षद के साथ भाजपा के बागी दो निर्दलीय पार्षद का मत मिला जिससे कांग्रेस को कुल 17 मत प्राप्त हुए।