5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को प्रदेश के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
less than 1 minute read
Google source verification
tiranga yatra

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज (मंगलवार काे) उदयपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को प्रदेश के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगा यात्रा के शुरू होने के साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए। इस दौरान कटारिया ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए युवाओं के साथ साथ चले ओर युवाओं का हौसला बढाया।

तिरंगा यात्रा टाउन परिसर के शुरू हुई ओर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए इसका देहलीगेट पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में कटारिया के साथ महापौर चन्द्र सिंह कोठारी यूआईटी, चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली सहित पार्टी के कई आला नेता मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति का सदेंश दिया ओर देश की सीमाओं पर खडे सिपाहियों को याद करते हुए देश की रक्षा में बलिदान हुए सिपाहियों को याद भी किया।