4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG!! उदयपुर में यहां दो-दो ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामीण खुद असमंजस में कि किसके हस्ताक्षर कराएं

झाड़ोल. ग्राम पंचायत ओगणा में वर्तमान में दो-दो कर्मचारियों को ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज दे रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 21 May 2018, 3:23 PM IST

two village development officer in one village udaipur

OMG!! उदयपुर में यहां दो-दो ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामीण खुद असमंजस में कि किसके हस्ताक्षर कराएं

झाड़ोल. ग्राम पंचायत ओगणा में वर्तमान में दो-दो कर्मचारियों को ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज दे रखा है। पहले का मूल पद ग्राम विकास अधिकारी तो दूसरे कनिष्ठ लिपिक को ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज विकास अधिकारी के आदेश पर दे रखा है, लेकिन पूर्व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कनिष्ठ लिपिक कम ग्राम विकास अधिकारी को चार्ज नहीं देने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य अटके हुए हैं।

विकास अधिकारी रमेश चन्द्र मीणा द्वारा करीब 1 माह पूर्व कनिष्ठ लिपिक महेन्द्र सिंह सिसोदिया को ग्राम विकास अधिकारी पद चन्दवास से ग्राम पंचायत ओगणा में स्थानान्तरण कर ग्राम विकास अधिकारी पद पर लगाया, लेकिन पूर्व से वहां कार्यरत मूल ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र द्वारा महेन्द्र सिंह सिसोदिया को चार्ज नहीं दिया गया।

READ MORE: PATRIKA IMPACT: 6 माह से भटक रहीं थी महिला, नहीं था कोई सुनने वाला, पत्रिका ने उठाया मुद्दा तो मिला न्याय

इनका कहना है
ग्राम विकास अधिकारी के पद पर महेन्द्र सिंह सिसोदिया को विकास अधिकारी द्वारा हाल ही लगाया गया है लेकिन पूर्व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा चार्ज नहीं देने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप हैं।
लक्ष्मीलाल, सरपंच, ग्राम पंचायत- ओगणा


मुझे करीब एक माह पूर्व ओगणा लगाया गया है। मैने ओगणा में ज्वाइनिंग भी कर ली है। पूर्व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मुझे अभी तक चार्ज नही सौंपा गया हैं। मेरे द्वारा कई बार पूर्व ग्राम विकास अधिकारी को चार्ज के लिए कहा गया लेकिन उसके द्वारा मुझे अभी तक चार्ज नही दिया। इस सम्बन्ध में मैने उच्च अधिकारीयों को भी अवगत करा दिया हैं।
महेन्द्र सिंह सिसोदिया, कनिष्ठ लिपिक कम ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत- ओगणा


प्रकाश चन्द्र तो दो माह से एपीओ हैं, महेन्द्रसिंह काम कर रहा हैं, बैंक में भी हस्ताक्षर भी अपडेट करवा दिये हैं।
रमेश चन्द्र मीणा,विकास अधिकारी, पंचायत समिति- झाड़ोल


ग्रामीण असमंजस में, किसके कराएं हस्ताक्षर
ग्राम पंचायत ओगणा क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रकाश चन्द सचिव हैं या महेन्द्र सिंह इसे लेकर असमंजस में है। वे दुविधा में है कि किसके हस्ताक्षर कराएं।