29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

आठ माह से था फरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 9 Apr 2021, 1:40 AM IST

शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर. गोगुन्दा थाना पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में 8 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बल्लों का गुडा केलवाड़ा निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र भैरू सिंह गिरफ्तार किया। वह शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए एंठने के मामले में 8 माह से फरार था। आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि तिरोल निवासी रतन सिंह पुत्र मोती सिंह ने 12 अगस्त 2020 को रिपोर्ट पेश की थी कि लक्ष्मणसिंह व मांगू सिंह ने धोखे से उसकी शादी भावना से कराई। इसके बदले पचास हजार रुपए लिए। तीन लाख रुपए और मांगे, जो नहीं देने पर वह घर से चली गई और अन्य से शादी कर ली। इस मामले में मांगूसिंह व भावना को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शादी के नाम पर धोखाधड़ी में मुख्य आरोपियों के साथ ही उनके सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।