29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेगिंग को लेकर मारपीट और चाकूबाजी

एमबीबीएस सेकंड ईयर के चार छात्रों के साथ घटना, निजी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 4 Aug 2021, 1:45 PM IST

रेगिंग को लेकर मारपीट और चाकूबाजी

रेगिंग को लेकर मारपीट और चाकूबाजी

उदयपुर. सवीना थाना क्षेत्र स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर सोमवार शाम को जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक छात्र को चाकूवार कर घायल कर दिया गया। मामला रेगिंग से जुड़ा बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि गीतांजली मेडिकल कॉलेज एकलिंगपुरा में एमबीबीएस कर रहे छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार अपरान्ह 3 बजे वह तीन दोस्तों के साथ हॉस्पिटल के बाहर ग्रीन टी दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान एक कार में आए चार जने आए। रेगिंग की बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने वालों में से एक के पास चाकू था, जिसने यहां मौजूद छात्र के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना में तीन छात्र घायल हुए हैं। मौके पर हंगामा हो गया और इसी दौरान अन्य छात्रों के आ जाने पर आरोपी छात्र भाग गए। चाकूवार से घायल छात्र को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।